Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर

  • सपोर्ट में उतरे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंज़माम उल हक

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से मैच हारने लोग कोहली पर जमकर बरस रहे हैं और उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच विराट का मोहम्मद शमी को सपोर्ट करना तो मानो आग में घी काम कर गया है। कुछ दिन पहले विराट ने शमी को सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘धर्म के नाम पर किसी पर हमला करना किसी भी इंसान द्वारा किया गया सबसे खराब कार्य है’

विराट के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। वहीं पिछले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद तो लोग अपना गुस्सा जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि लोगों ने इस पूरे विवाद में विराट और अनुष्का शर्म की 10 महीने की बेटी वामिका को भी घसीट लिया है। खबरें हैं कि भारत के खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का और विराट को उनकी मासूम बेटी का शोषण करने की धमकियां दी जा रही हैं।

इन धमकियों को लेकर अब तक विराट या अनुष्का में किसी का भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान के पर्वू क्रिकेटर ने ज़रूर लोगों को हद में रहने की सला दी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंज़माम उल हक ने विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने साफ कहा, ‘मैंने सुना है कि विराट कोहली की बेटी को धमकियां दी जा रही हैं। लोगों को समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक खेल है। अलग-अलग देश खेलते हैं फिर चाहें वो भारत हो या पाकिस्तान। आपको कोहली की बल्लेबाजी या उनकी कप्तानी पसंद नहीं तो आपको उसकी आलोचना करने का पूरा हक है, लेकिन मेरे ख्याल से किसी को भी क्रिकेटर के परिवार को निशाना बनाने का हक नहीं है।’

वहीं आपको बता दें कि अनुष्का-विराट की 10 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की धमकी के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भी गंभीर रुख अपना लिया है। इस बाबत DCW मुखिया स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!