Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया 

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शानदार शतक

नई दिल्ली।  भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। हालांकि, रविवार को भारतीय टीम ने मेजबानों से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी।

जिम्बाब्वे की पारी
जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मुकाबले में झटके साथ हुई थी। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने काया को बोल्ड किया था। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा मधवेरे (43) और बेनेट (26) ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कहर बरपाया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। आवेश ने मायर्स (0) और रजा (4) को आउट किया। इस मैच में कैंपबेल ने 10, मदांडे ने शून्य, मसाकाद्जा ने एक, जोंगवे ने 300, मुजरबानी ने दो और चतारा (नाबाद) ने शून्य रन बनाए। भारत के लिए मुकेश और आवेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि बिश्नोई को दो और सुंदर को एक विकेट मिला।

अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 47 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह भारत के लिए अभिषेक का पहला शतक है। अभिषेक शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। इसके साथ ही अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जबकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत की पारी
दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत 234 रन बनाए। अभिषेक ने अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों का सहारा लिया। वहीं, गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस मैच में वह 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू सिंह भी 22 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। दूसरे टी20 मैच में कप्तान गिल सिर्फ दो रन बना पाए। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी और मसाकाद्जा ने एक-एक विकेट लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!