Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
खेल-जगत

तीसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, 2-1 से सीरीज की अपने नाम

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 200 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 13वीं वनडे सीरीज जीती है। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने के अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इस मामले में पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती हैं।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए। भारत के लिए चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.3 ओवर में 151 रन पर सिमट गई और 200 रन से हार गई। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में भारत की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रन से हराया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। वेस्टइंडीज में यह वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है। इन दोनों ने 2017 का धवन और रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा। किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया। वह 77 रन बनाकर स्पिनर कारिया के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हुए। तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज आठ रन बनाकर चलते बने, लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वह 41 गेंद में चार छक्के और दो चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।  शुभमन गिल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर बने हुए थे और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन 85 रन के स्कोर पर गुदाकेश मोती की असामान्य उछाल वाली गेंद पर वह कैच आउट हो गए। गिल पिछली कुछ पारियों में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन इस अर्धशतक से वह लय में लौट आए। उन्होंने वेस्टइंडीज के दौरे पर छह पारियों में पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने वनडे कॅरिअर में अपना छठा अर्धशतक लगाया।

इसके बाद कप्तान हार्दिक ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया। सूर्या छठे नंबर पर बेहतर दिखे और 35 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। दोनों ने 65 रन जोड़े। अंत में हार्दिक ने तूफानी अंदाज में रन बनाए और 52 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने अपने वनडे कॅरिअर का 10वां अर्धशतक लगाया। अंत में भारतीय टीम पांच विकेट खोकर 351 रन बनाने में सफल रही। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए। अल्जारी जोसेप, गुदाकेश मोती और यानिक कारिया को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, मोती के अलावा वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 351 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। यह भारत का वेस्टइंडीज में विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2009 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया था। भारतीय पारी में ईशान के अलावा शुभमन गिल (85) और कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 70) ने भी अहम योगदान दिया। भारत ने पहली बार वनडे में किसी बल्लेबाज के शतक के बिना 350 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने 2005 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 350 रन बनाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!