Breaking News :
>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
खेल-जगत

बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल हुआ रद

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समय के अनुसार साढ़े 9 बजे शुरू होना था। इस महामुकाबले के लिए टॉस पूर्व निर्धारित समय से यानी भारतीय समयानुसार 9 बजे फेंका जाना था, लेकिन बारिश के कारण इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका। यहां तक कि भारतीय समय के हिसाब से करीब 10:45 बजे मैच को रद करना पड़ा।

भारतीय टीम के लिए खुशखबरी थी, क्योंकि आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से समय से शुरू नहीं हो सका तो टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचना था। इस तरह टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। जी हां, भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले सीधे आइसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इतिहास में ये पहली बार है जब भारतीय टीम टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी।

क्या कहते हैं ICC के नियम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी के नये नियमों के मुताबिक अगर बारिश रुकती है और मैदान खेलने लायक होता है तो फिर कम से कम 10-10 ओवर का मैच होगा, जिससे नतीजा निकाला जाएगा। हालांकि, इसके लिए भी समय सीमा निर्धारित है, क्योंकि इसी मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। इसलिए पहला मैच समय रहते खत्म करना होगा।

भारत के समय के हिसाब से जो टॉस 9 बजकर 30 मिनट पर होना था, लेकिन बारिश के कारण नहीं हुआ। वहीं, अगर अंपायर और मैच रेफरी मैच कराना चाहते हैं तो 11 बजकर 6 मिनट पर टॉस करना होगा और मैच की पहली गेंद 11 बजकर 21 मिनट पर फेंकी जानी चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं होता है तो फिर भारतीय टीम लीग दौर में सबसे ज्यादा मैच जीतकर सबसे ज्यादा अंक हासिल करने के हिसाब से फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। भारत ने लीग दौर के अपने सभी चार मुकाबले जीते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!