Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में होने लगा इजाफ़ा, महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हर तरफ के उपायों के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे है। राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद, नागपुर, परभणी और पुणे में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक नए केस मिले है। औरंगाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड पर पूरी तरह लॉकडाउन लगाया दिया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच लाकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 431 नए मामले आए,  अफ्रीकी कोरोना वायरस के स्ट्रेन का मिला संदिग्ध मरीज

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 431 नए मामले आए हैं। इससे पहले एक दिन में 409 मामले मिले थे। शुक्रवार को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना वायरस के स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मिला। मरीज का लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। केरल का रहने वाला 35 वर्षीय संदिग्ध मरीज बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब भेजा गया है।

पंजाब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा, 8 जिलों में नाइट कफ्र्यू 

पंजाब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। 13 मार्च से ये आदेश लागू होगा। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद रहेंगे। दूसरी तरफ लुधियाना, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब सहित आठ जिलों में नाइट कफ्र्यू लगाया गया है। यह कफ्र्यू रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!