Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में कुछ दिवसों से कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनजर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, जानिए क्या ?

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में कुछ दिवसों से कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनजर जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए सार्वजनिक स्थानों-बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के मानकों का अनुपालन करवाने तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो नि:संकोच सम्बन्धित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानदारों को भी सूचित करें कि वे स्वयं भी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी ऐसा करने कहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है तथा शीतऋतु में संक्रमण का प्रसार अधिक तेज गती से हो सकता है। उन्होंने अपील करते हुए जनमानस को जागरूकता सन्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में फेशकवर मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें, सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा लक्षण महसूस होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!