Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशदेश

रामनवमी में सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहन की एंट्री पर लगी रोक 

रूट डायवर्जन प्लान जारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, गोरखपुर। रामनवमी पर अयोध्या में लगने वाले मेले की सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12 बजे तक भारी वाहन (ट्रक, डीसीएम एवं बस) व 16 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से छोटे वाहन अयोध्या की ओर नहीं जाएंगे। लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस व आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है।

इधर से गुजारे जाएंगे वाहन

  • गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ज किया जाएगा। यह वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे। 
  • जनपद कुशीनगर एवं देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर भेजा जाएगा।
  • गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को गीडा सेक्टर 26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर जाएंगे। 
  • सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।
  • महराजगंज जिले से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को चिउटहा से यू टर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा 
  • महराजगंज के परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज रोड, खजांची स्पोर्ट कालेज, बरगदवा से चिउटहा से डायवर्ट कर जंगल कौडिया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!