Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आमजन का मददगार बन रहा है मंगल यूथ फाउंडेशन

  • कई क्षेत्रों में किए बेहतरीन काम

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बिना सरकारी मदद के मंगल यूथ फाउंडेशन आमजन का मददगार बन रहा है। शिक्षा, पर्यावरण, स्वरोजगार के क्षेत्र में मंगल यूथ फाउंडेशन ने कई बेहतरीन कार्य किए हैं। यही नहीं वर्ष 2013 की आपदा से लेकर हर आपदा और महामारी के बुरे दौर में भी मंगल फाउंडेशन आमजन की मदद के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखा है।

मंडल फाउंडेशन की शुरुआत उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मानपुर गांव से हुई। वर्ष 2013 में जब आपदा आई तो मानपुर गांव में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गांव के युवा विरेंद्र सिंह, दीपक भंडारी, नरेश भट्ट, आकाश नौटियाल, आशीष भट्ट, महेश भट्ट, सौरभ भंडारी ने आपदा में जगह-जगह फंसे यात्रियों और स्थानीयजनों को भोजन देने और उनकी मदद करने की ठानी। पर, इन युवाओं के पास इतनी धनराशि नहीं थी कि वे राशन खरीद पाते। फिर इन युवाओं ने मानपुर, किशनपुर गांव में घर-घर जाकर राशन एकत्र किया और यात्रियों व आमजन की मदद करने के लिए चल पड़े।

गंगोरी से आगे कोई भी रास्ता नहीं था तो ये युवा जंगल के रास्ते होते हुए डिडसारी तक पहुंचे। जरूरतमंदों को राशन दिया। जगह-जगह फंसे यात्रियों तक भोजन पहुंचाया और उन्हें बाहर निकाला। इस आपदा में आमजन की मदद करने के बाद ये युवा घर लौटे तो एक ऐसा संगठन बनाने की ठान डाली, जो विषम परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले आमजन के जीवन को मंगलमयी बना सके। इसी उद्देश्य को लेकर मंगल फाउंडेशन का गठन हुआ, जो आज गांव-गांव में फैल गया है। देहरादून के चकराता, उत्तरकाशी जनपद के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लाक में भी मंगल फाउंडेशन का गठन हो गया है। हाल के दिनों में आई आपदा में मंगल यूथ फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रास्तों का निर्माण किया। साथ सड़क की बंद नालियों को भी श्रमदान करके खोला।

जन सेवा के उद्देश्य से बने मंगल फाउंडेशन से लगातार युवा जुड़ रहे हैं। इस फाउंडेशन के पास आर्थिक संसाधन भले ही कम हैं, लेकिन आमजन की सेवा करने का जो जज्बा है, वह बेहद ही उम्दा है। समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए 2019 में मंगल फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण किया गया है।

मंगल फाउंडेशन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक पांच हजार से अधिक पौधों का रोपण कर चुका है। इसके साथ ही मंगल फाउंडेशन बीज बम अभियान में भी शामिल हुआ है। पौधा रोपण और बीज बम अभियान के तहत हरुनता बुग्याल, सौड़ बुग्याल में बीज बम फेंक तथा पौध रोपण किया हैं।

फाउंडेशन ने मानपुर में महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा केंद्र भी खोला है, जिसमें हर दिन गांव की महिलाएं और बच्चे कंप्यूटर सीखने आते हैं। इसके साथ बच्चों को निशुल्क रुप से मंगल फाउंडेशन के स्वयं सेवक प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ट्यूशन देते हैं।

पहाड़ों में युवाओं का भारतीय आर्मी के प्रति जज्बा देखते हुए मंगल यूथ फाउंडेशन ने 2019 में भर्ती की तैयारी शुरू करवाई, जिसमें फाउंडेशन से जुड़े सेवानिवृत एनएसजी कमांडो जसवंत रावत, सेवानिवृत एनएसजी कमांडो अमित, सेवानृवित हिमवीर भूपेंद्र सिंह राणा और पूर्व सैनिक रमेश राणा ने युवाओं को निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया। इसके साथ लिखित परीक्षा के लिए कोचिंग कैंप भी संचालित किया। इस वर्ष मंगल फाउंडेशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 14 युवाओं का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ है। अभी निरंतर निशुल्क प्रशिक्षण चल रहा है।

फाउंडेशन के संस्थापक विरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी मानपुर में मंगल फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक भंडारी हैं, जबकि ट्रस्टी अशीष भट्ट और सौरभ भंडारी हैं। यहां फाउंडेश से 40 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। पुरोला में अध्यक्ष नितिश सरियाल है, पुरोला में 50 से अधिक युवा फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। मोरी में फाउंडेशन का अध्यक्ष आदित्य राणा हैं। मोरी में भी 50 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। चकराता में फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक असवाल हैं और 50 से अधिक युवा फाउंडेशन के सदस्य हैं। इसी तरह से नौगांव में रोहित बिजल्वाण फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं तथा 50 से इधिक युवा फाउंडेशन के सदस्य हैं। ये निरंतर पर्यावरण, शैक्षिक और समाज सेवा की गतिविधियों में लगे हुए हैं।

कोरोना काल में भी फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई है। कोरोना काल में मंगल यूथ फाउंडेशन ने भटवाड़ी ब्लॉक के कई गांव में जरूरतमंद परिवारों तक निशुल्क राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर और दवाई वितरित की गई। इसके साथ ही मंगल यूथ फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण मेलों में सहयोग, स्वछता अभियान और युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। मंगल यूथ फाउंडेशन महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विभिन्न विषयों पर कार्य कर रहा है। इसके साथ उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन जन मंच की सदस्यता लेकर मंच के साथ मिल कर कई गतिविधियां भी कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!