Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में सरकार ने फिजूलखर्ची पर की सख्ती, निर्माण कार्यों का होगा ऑडिट

देहरादून। प्रदेश की भाजपा सरकार महकमों के गैर जरूरी खर्चों यानी फिजूलखर्ची पर रोक लगाएगी। सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट खर्च में मितव्ययता की सख्त हिदायत दी है। बजट का समय पर इस्तेमाल हो, इसके लिए वेतन, महंगाई भत्ते समेत वचनबद्ध मदों और अवचनबद्ध मदों का बजट जारी करने का अधिकार प्रशासकीय महकमे के सुपुर्द किया गया है।

नए वाहनों की मनमाने ढंग से खरीद पर अंकुश लगाते हुए प्रत्येक मामले में वित्त की अनुमति लेना जरूरी होगा। वहीं पांच करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यो का ऑडिट होगा। प्रदेश के सरकारी महकमों में दिव्यांगों की आवाजाही आसान बनाने को सरकार ने अहम प्रावधान किया है।

लघु निर्माण कार्य के बजट में न्यूनतम 10 फीसद धनराशि दिव्यांगजनों के कल्याण और सुगम आवाजाही के बंदोबस्त पर खर्च की जाएगी। अगले वित्तीय वर्ष के बजट खर्च के संबंध में सरकार ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को शुक्रवार को निर्देश जारी किए। वित्त सचिव अमित नेगी की ओर से जारी आदेश में सरकारी महकमों को वित्तीय अनुशासन की खास हिदायत दी गई है।

सभी प्रशासकीय विभागों को कहा गया है कि मितव्ययता के दायित्व को निभाएं। इसके लिए उन्हें शासनादेश के मुताबिक सॉफ्टवेयर से केंद्रीय स्तर पर एक विशिष्ट नंबर लेना होगा। बिना इस नंबर के किसी भी आदेश के आधार पर कोई आहरण एवं खर्च नहीं किया जाएगा। राज्य आकस्मिकता निधि के इस्तेमाल और चालू निर्माण कार्यो के लिए बजट जारी करने को जवाबदेही से जोड़ा गया है।

राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम धनराशि सिर्फ अप्रत्याशित खर्च के लिए ली जा सकेगी। यही नहीं, इस धनराशि की प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव या सचिव जवाबदेह होंगे। वहीं चालू निर्माण कार्यो की धनराशि 25 करोड़ से ज्यादा होने पर उसे तीन बराबर किस्तों में जारी किया जाएगा। दूसरी किस्त तब ही जारी होगी, जब पहली किस्त का 90 फीसद उपयोगिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। लंबे समय से निर्माणाधीन कार्यो के लटकने पर सख्ती बरती गई है।

इसके तहत पहले स्वीकृत प्रत्येक निर्माण कार्य का नियमित व सघन अनुश्रवण व समीक्षा की जाएगी। साथ ही महकमों को निर्माण कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे, ताकि निर्माण कार्यो में लेटलतीफी के साथ ही निर्माण लागत में इजाफा न हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!