Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिज़ाज, पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर अगले 3 दिन के लिए रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 अक्टूबर 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जिसे देखते हुए पर्वतीय जिलों में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही ट्रेकिंग व पर्वतारोहण पर गए व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है।

उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी इसके पूरी तरह लौटने में सप्ताहभर लग सकता है। इससे पहले प्रदेश में भारी वर्षा के दो से तीन दौर हो सकते हैं। बुधवार को प्रदेशभर में बादलों और धूप की आंख मिचौनी चलती रही। कई स्थानों पर गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन भारी वर्षा के आसार हैं। 6 और 8 अक्टूबर को भारी से भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज 6 अक्टूबर को देहरादून में सहस्रधारा, कौलागढ़, राजपुर समेत मसूरी रोड पर देर शाम झमाझम वर्षा हुई। कुमाऊं में सीमांत क्षेत्रों में भी मेघ जमकर बरसे। 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नदी-नालों के किनारे बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है।

मौसम के मिजाज को देखते हुए पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर अगले तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने और भारी भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग न करने की सलाह दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!