Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन के दुरुपयोग को रोकने में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 नवम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अल्ट्रासाउंड मशीन व सीटी स्कैन मशीन का दुरुपयोग रोकने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करें और मुखबिर/विश्वस्त सूत्रों से मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाए।

सोमवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में चार केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन मशीन की खरीद की मंजूरी भी दी गई। इसी तरह 13 केंद्रों के पंजीकरण नवीनीकरण के मामले में 12 की संस्तुति की गई। वहीं, सूक्ष्म भंडारी हास्पिटल कैनाल रोड, विकासनगर के संबंध में राज्य समिति के परामर्श के मुताबिक निर्णय लेने को कहा गया। जिन केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है, उनके नवीनीकरण की संस्तुति भी समिति ने की।

समिति ने 13 केंद्रों में चिकित्साधिकारियों को कार्य करने की अनुमति भी दी। इसके अलावा बैठक में सील मशीन को डिस्मेंटल करने, मशीन का डेमो कराने, मशीन को एक स्थल से अन्यत्र शिफ्ट करने की भी अनुमति दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार उप्रेती, डा. वंदना सेमवाल, डा. चित्रा जोशी, डा. सुबोध नौटियाल, डा. जेपी नौटियाल, शासकीय अधिवक्ता अपराध जेपी रतूड़ी, ममता बहुगुणा, दिनेश चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!