Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले, पिछले 24 घंटे में 44 हजार नए

नई दिल्ली,भारत में फिलहाल 40,000 से ऊपर ही कोरोना के नए मामले बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले यह आंकड़ा 29,000 के करीब पहुंचा था, लेकिन फिर से मामलों लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 44,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,360 लोग ठीक भी हुए है। वहीं, पिछले घंटों 555 लोगों की मृत्यु भी हुई है।

भारत में नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3,15,72,344 तक पहुंच चुकी है। इसने सक्रिय मामले 4,05,155 हैं। वहीं, अब तक 3,07,43,972 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना संबंधी 4,23,217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 45,60,33,754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 45.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 51,83,180 टीके की खुराक दी गई। वहीं, 1,06,88,664 लोगों को अब तक पूर्ण टीकाकरण के साथ राज्य सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है।

सरकार के मुताबिक, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.43% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.44% है। बीते दिन कोविड के लिए 18 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया।

भारत की COVID-19 टैली ने पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा, 23 अगस्त को 30 लाख का आंकड़ा, 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। पिछले साल 28 सितंबर को यह 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। देश ने इस साल 4 मई को दो करोड़ COVID-19 मामलों की बड़ी संख्या को पार कर लिया था और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

राजधानी दिल्ली में नहीं हुई कोई मौत

दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से तीसरी बार, गुरुवार को दिल्ली में कोविड -19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई। ताजा मामले की संख्या 51 रही और सकारात्मकता दर 0.08% थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई और 24 जुलाई को भी, कोई भी कोविड मृत्यु दर्ज नहीं की गई थी। बुधवार को कुल मिलाकर कोविड की मौत का आंकड़ा 25,049 था। जबकि गुरुवार को अब तक दर्ज हुए मामलों की संख्या 14,36,144 थी, वहीं, 14.1 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

केरल को लेकर अधिक चिंता

केरल में कोरोना स्थिति बेकाबू होती जा रही है, जिससे तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। केंद्र ने तत्काल उच्च स्तरीय टीम को केरल रवाना किया है। केरल में संक्रमण दर 12 फीसद से अधिक पहुंच गया है। हालात यह है कि देश में प्रतिदिन आने वाले कोरोना के नए मामलों में लगभग आधे अकेले केरल से आ रहे हैं। यही नहीं, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 37 फीसद से अधिक अकेले केरल में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!