Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन >>विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’ फिल्म का टीजर हुआ रिलीज>>प्रदेश में आज बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बूंदाबांदी जारी>>हरित पहल- 2.77 हेक्टेयर जमीन पर खिलेगा खेल वन>>आइए जानते हैं कैंसर से बचे रहने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए और किनसे करना चाहिए परहेज>>युवाओं के कौशल विकास पर करें फोकस- डॉ धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में झोंक दी पूरी ताकत>>मेहमान खिलाड़ियों का हाल-चाल जानने अल्मोड़ा पहुंची खेल मंत्री>>दिल्ली विस चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी के ताबड़तोड़ रोड शो में उमड़ी भीड़>>विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई>>दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना तय- महाराज>>कई विकास योजनाओं को शासन की मंजूरी>>राष्ट्रीय खेलों में पुलिस के जवान ने पदक जीतकर बढ़ाया मान>>फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार, बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग है फिल्म की कहानी>>केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन नहीं हुआ यह वादा पूरा -सीएम धामी>>“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान>>डकैती में शामिल तीन पुलिस कर्मियों सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार>>महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान>>हे मात शारदा तू मुझ पर, इतनी सी अनुकंपा कर दे…….>>बास्केटबॉल फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

किसानों का भारत बंद : किसान आंदोलन में सिंघू बॉर्डर के पास एक किसान की हार्ट अटैक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे। भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है।

  • इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे-गाजीपुर, सिंघु, शंभू बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
  • किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।
  • किसानों के भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
  • गाजीपुर सीमा पर कुछ आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी को उनके विरोध स्थल से जाने के लिए कहा। वह उनके साथ शामिल होने आए थे। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया है।
  • इसके बाद भाकियू के नेता प्रवीण मलिक ने कहा है कि हमने उनसे कहा कि हम उन्हें बंद के दौरान उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं लेकिन हमारा एक गैर-राजनीतिक विरोध और मंच है। हमने पहले घोषणा की थी कि हम अपने मंच पर राजनीतिक दलों को अनुमति नहीं देंगे। इसलिए हमने उनसे अनुरोध किया कि वे हमारी साइट से थोड़ी दूर पर विरोध करें। हम विरोध नहीं कर रहे।
  • दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा है कि मैं उनकी स्थिति समझ सकता हूं। यह किसानों का मसला है, कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। अगर किसान हमें यहां से जाने को कहेंगे तो हम वापस चले जाएंगे। हम यहां किसानों के लिए आए हैं, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।
  • केरल में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस सहित कई ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शनकारियों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन करने के लिए कोच्चि में एक मानव श्रृंखला बनाई।
  • कर्नाटक में कई संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का समर्थन करने के लिए बेंगलुरु टाउन हॉल क्षेत्र से मैसूर बैंक सर्कल तक रैली की।
  • दिल्ली डीसीपी स्पेशल सेल इंगित प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत बंद को देखते हुए हमने रजोकरी बार्डर (दिल्ली-गुरुग्राम) पर बैरिकेडिंग कर दी। जिससे इस सेक्शन पर ट्रैफिक जाम हो गया। अब, स्थिति सामान्य है और हमने बैरिकेड्स को ढीला कर दिया है और यातायात सुचारू है।
  • तमिलनाडु में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में चेन्नई के अन्ना सलाई इलाके में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। माकपा राज्य सचिव के बालकृष्णन ने कहा है कि किसान लगातार विरोध कर रहे हैं और मोदी सरकार कानूनों को वापस लेने से इनकार कर रही है। संघर्ष जारी रहेगा और तेज होगा।
  • किसानों ने सोमवार को भारत बंद किया। इसका असर भी सामने आने लगा है। किसानों ने कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। हाईवे को भी जाम कर दिया गया। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी खबरें आईं हैं।  पंजाब में 18 ट्रेनों को रद कर दिया गया है।
  • पंजाब में किसान संगठनों द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी अमृतसर के देवीदासपुरा गांव में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए।
  • गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर भारी ट्रैफिक जाम। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा आज किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जांच की जा रही है।
  • आंध्र प्रदेश में वाम दलों ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का पालन करने के लिए विजयवाड़ा बस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव पी मधु ने इस दौरान कहा कि यह केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध है। किसान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 महीनों से विरोध कर रहे हैं।
  • केरल में भारत बंद का असर दिख रहा है। सड़कें सूनी दिख रही हैं। तिरुवनंतपुरम में दुकानें बंद हैं। एलडीएफ और यूडीएफ से जुड़े ट्रेड यूनियनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया।
  • किसानों के भारत बंद के समर्थन में कर्नाटक में विभिन्न संगठनों ने कलबुर्गी सेंट्रल बस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कई संगठन हमारे किसानों का समर्थन कर रहे हैं और देशव्यापी बंद के आह्वान में भाग ले रहे हैं।
  • पंजाब के अमृतसर में जिन जगहों पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहां सुबह पांच बजे से सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। किसानों का विरोध शांतिपूर्ण है, इसलिए सुरक्षाबलों से भी कहा गया है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार न करें और कुछ होने पर मेरे संज्ञान में लाएं।
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर किसानों को अपना समर्थन दिया। राहुल ने किसानों के आंदोलन को अहिंसक सत्याग्रह बताते हुए कहा कि सरकार को किसानों का सत्याग्रह भी पसंद नहीं है।
  • बिहार में राजद नेता मुकेश रौशन और पार्टी के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में हाजीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दिखा ट्रैफिक जाम, महात्मा गांधी सेतु पर आवाजाही भी प्रभावित।
  • कांग्रेस और आरजेडी(राजद) के अलावा आम आदमी पार्टी(आप), मायावती की बहुजन समाज पार्टी(बसपा), समाजवादी पार्टी(सपा) और लेफ्ट पार्टियों ने भी भारत बंद का साथ देने का ऐलान किया है।
  • किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। सिंघु (दिल्ली-हरियाणा) सीमा पर प्रदर्शनकारी क्षेत्र में घूमने वाले लोगों के साथ बात कर रहे हैं।
  • तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों के भारत बंद का असर मेट्रों के संचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया है कि पंडित श्री राम शर्मा का प्रवेश/निकास बंद कर दिया गया है।

हमने कुछ भी सील नहीं किया : राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने भारत बंद पर कहा है कि एम्बुलेंस, डाक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग जा सकते हैं। हमने कुछ भी सील नहीं किया है हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें। उन्होंने कहा कि बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।

गाजीपुर सीमा पर किसानों का प्रदर्शन

किसान संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है। गाजीपुर सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का आह्वान किया है।

किसानों के भारत बंद के कारण उत्तर प्रदेश से गाजीपुर सीमा की ओर यातायात बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

शंभू सीमा भी आज बंद

एक किसान का कहना है कि किसानों के विरोध के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए हमने शाम चार बजे तक शंभू सीमा (पंजाब-हरियाणा सीमा) को बंद कर दिया है।

बैंक यूनियन भी आए साथ

  • अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। एआईबीओसी ने सरकार से संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों पर उसके के साथ फिर से बातचीत शुरू करने और तीन विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया।
  • बता दें कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मे विभिन्न बॉर्डरों पर पिछले दस महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि के किसान सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।

अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

  • दिल्ली पुलिस ने सोमवार को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, गश्त तेज कर दी गई है, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में चौकियों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पूरी जांच की जा रही है।
  • संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने भारत बंद करने की अपील की है। किसान संगठनों ने लोगों से कहा गया है कि किसानों के संघर्ष में शामिल होकर अपना योगदान दें।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!