Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान आतंकी हमले की फिराक में ISIS

आकाश ज्ञान वाटिका। 1 अप्रैल 2020, बुधवार। कोरोना वायरस के चलते जहां एक ओर देशभर के लोग भारी मुसीबत के दौर में जी रहे हैं, वहीं खबर आ रही है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (Islamic State of Iraq and Syria) राजधानी दिल्ली में हमले कर सकता है। दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ISIS के गुट दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं। ISIS को दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी सगठनों में गिना जाता है। इनकी आतंकी गतिविधियों ने कई देशों को तबाह करके रख दिया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को आतंकी संगठन ISIS अपना निशाना बना सकता है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन होने की स्थिति में ड्यूटी के दौरान दिल्ली में कानून और व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जो पुलिसकर्मी विभिन्न पिकेट, बैरिकेड्स, चेकपोस्ट पर तैनात हैं, उन्हें ISIS गुटों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है।

इस सूचना के सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त, विशेष प्रकोष्ठ ने कहा है कि फील्ड स्टाफ को नए हालात के मद्देनजर जल्द ही ब्रीफ किया जा सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद 25 मार्च की रात 12 बजे से दिल्ली समेत पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। इसके तहत दिल्ली में भी जगह-जगह सुरक्षा कड़ी करने के साथ पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

दिल्ली बॉर्डर सील, पुलिस ने कसा शिकंजा

लॉकडाउन होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लगते दिल्ली बॉर्डर पुलिस ने सील कर दिए हैं। जगह-जगह चेकिंग के बाद ही बेहद जरूरी काम या फिर ड्यूटी के लिए जा रहे लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। इसी के साथ पुलिस ऐसे लोगों की  भी मदद कर रही है, जो लाचार हैं-गरीब हैं। कई जगहों पर पुलिस खाना तक बांट रही है।

वहीं, दिल्ली के साथ देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तो देशभर में कुल 1397 मामले सामने आ चुके थे, जबकि इनमें से 146 नए थे।

वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कोविड-19 से 35 लोगों की जान जा चुकी हैं तो 123 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर भी जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!