Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में बारिश का एक बार फिर से विकराल रूप, दुकान, जीप और बाइक बही

मंगलवार रात हुई जोरदार बारिश पहाड़ के जिलों के लिए फिर मुसबीत साबित हुई है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में भारी बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील के तुम्ती में एक बार फिर बारिश आपदा साबित हुई है। भारी बारिश के कारण उफान पर आए नाले में एक दुकान, एक बाइक और एक जीप बह गई है। प्रकृति के कोप को देखते हुए लुमती – बाँसबगड के लोगों में दहशत । बहुत सारे लोगों ने घर छोड़ दिए हैं। क्षेत्र में पूरी रात भूस्ख्लन का खतरा बढ़ गया है।

पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर-तवाघाट हाइवे घाट के निकट पहाड़ से मलबा आने के कारण बंद है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई । इसके अतिरिक्त 26 और मार्ग बंद हैं। वहीं चंपावत में भी मंगलवार देर रात से लगातार बारिश से टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। बुधवार सुबह तेज बारिश के कारण चल्थी और आठवां मील के पास जबरदस्त मलवा आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया है। साथ ही एनएच में कई अन्य स्थानों पर सड़क किनारे मलबा लगातार गिर रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि हाइवे खोलने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ मलबा आने के कारण हाईवे खोलेने में दिक्कतें आ रही हैं ।

पिथौरागढ़ जिले के बंद मार्ग 

चीन सीमा को जाड़ने वाले तीन मार्गों में तवाघाट लिपूलेख मार्ग को मंगलवार को 26 दिनों बाद खोल दिया गया था। लेकिन सीमा को जोड़ने वाले दो मार्ग अब भी बंद हैं। तवाघाट- सोबला- तिदांग, थल – मुनस्यारी मार्ग , मसूरीकांठा- होकरा, नाचनी – बांसबगड़, बांसबगड़- गूटी, पौड़ी -गटकूना, छिरकिला -जम्कू, सोसा- सिर्खा,  गिनी बैंड- समकोट, बांसबगड़- माणीधामी, नाचनी – भैंस्कोट, मदकोट-दारमा, बंगापानी -जाराजिबली, स्यांकुरी- धामीगांव,  संगौड़ दशौली- दाणू, कालिका – खुम्ती, सानदेव- ननपांभू, देवलथल -कनालीछीना, सुकौली- रसैपाटा, सानदेव- मुवानी,  बडारी – कांंटेबोरा, दिगतोली – द्यूरी, छेड़ा – आगर ,  दबार- डोबालखेत,  कालीविनायक – जाबुकाथल- हजेती। इसके अलावा जिले की काली और गोरी नदी का जलस्तर भी बढ़ा है।

बागेश्वर के अतिवृष्टि से तीन मकान क्षतिग्रस्त

बागेश्वर जिले में सोमवार की रात भी झमाझम बारिश हुई थी। जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 13 सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिर गए। यह सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं हैं। शहर में जखेड़ा पेयजल योजना पिछले तीन दिन से ध्वस्त है। जिससे करीब सात हजार लोग पिछले छह दिनों से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वहीं, अतिवृष्टि से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिले बागेश्वर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी के आसपास जाने से बचने के लिए प्रशासन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!