Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेश

जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 150 लोगों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया

गोरखपुर, आकाश ज्ञान वाटिका 20 सितम्बर सोमवार 2021- दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लेने से पहले गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। हमेशा की तरह इस बार भी जनता दर्शन में पुलिस से जुड़े मामले ज्यादा आए। ऐसे सभी लोगों की शिकायत थी कि पुलिस उनके मामले में रुचि नहीं ले रही। सीएम ने इस पर अध‍िकार‍ियों को चेतावनी दी।

सीएम ने अध‍िकार‍ियों को चेताया, कहा- समय से कराएं समस्‍याओं का न‍िस्‍तारण

थाने में कोई सुनवाई नहीं होती। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि थाने पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराएं, जिससे लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। मामले में निस्तारण में टाल-मटोल करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया।

ऐसी रही सीएम की द‍िनचर्या

गुरु गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री गोशाला और मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद जनता दर्शन के लिए हिंदू सेवाश्रम पहुंचे, जहां दूर-दराज से आए लोग अपनी समस्या कहने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री बारी-बारी से सभी के पास गए और उनका शिकायती पत्र अपने हाथों से लिया।

जोर-जोर से रोने लगी मह‍िला

इस दौरान जब एक महिला जोर-जोर से रोने लगी तो मुख्यमंत्री ने अधिकािरयों को उसकी समस्या के तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। जनता दर्शन में राजस्व से जुड़े मामले भी पर्याप्त मात्रा में आए।

जनता दर्शन में एक घंटे तक रहे सीएम

जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे का समय दिया। वहां से लौटने के बाद मंदिर कार्यालय के लाल कक्ष में भी मुख्यमंत्री ने 50 से ज्यादा लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दर्शन में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एडीजी पुलिस अखिल कुमार, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताडा आदि अफसर मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!