Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
ताज़ा खबरेंदेश

कश्मीर मुद्दे पर इमरान खान ने ट्रंप से की बातचीत

  • पूरी दुनिया में मुंह की खा चुके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
  • पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है।
  • इमरान खान ने कश्मीर के अलावा अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर भी फोन पर ट्रंप से चर्चा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार। कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया में मुंह की खा चुके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी को लेकर  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान इमरान खान ने ट्रंप से कश्मीर मुद्दे पर भी बातचीत की। इसके साथ ही इमरान ने  अफगान शांति प्रक्रिया पर भी ट्रंप से चर्चा की। इमरान के कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

कश्मीर पर बोले इमरान

इमरान खान ने राष्ट्रपति ट्रम्प को कश्मीर के हालात को लेकर बताया। पाकिस्तान, कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद से ही वहां के हालात को लेकर रोना रो रहा है, जबकि कश्मीर में हालात अब काफी सामान्य हैं। कश्मीर के हालात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सदन को बताया है कि कश्मीर में किस तरह अब स्थिति सामान्य है और देश-दुनिया में सिर्फ कश्मीर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है।

कश्मीर मुद्दे पर विफल रहा पाकिस्तान

दरअसल, पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है लेकिन दुनिया के ज्यादातर देशों ने और खुद भारत ने कहा है कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है

पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प की निरंतरता और मध्यस्थता की पेशकश की सराहना करते हुए प्रधान मंत्री इमरान खान ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए। बता दें, डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए बार-बार मध्यस्थता की पेशकश की है। लेकिन साथ ही अमेरिकी प्रशासन इस बात को भी दोहराता रहा है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है।

अफगानिस्तान पर भी चर्चा

इमरान खान ने कश्मीर के अलावा अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर भी फोन पर ट्रंप से चर्चा की। पीएम इमरान खान के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक खान ने कहा कि अफगानिस्तान में पश्चिमी बंधकों की रिहाई एक सकारात्मक विकास था और पाकिस्तान खुश है कि वे सुरक्षित और आजाद हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!