Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारतीय चिकित्‍सा संघ की देशव्‍यापी हड़ताल जारी, इमर्जेंसी सेवाओं को छोड़ किसी तरह का इलाज नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। भारतीय चिकित्‍सा संघ (Indian Medical Association)  देशभर में शुक्रवार, 11 दिसंबर को हड़ताल कर रहे हैं। इसके तहत आज सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक इमर्जेंसी सेवाओं को छोड़ किसी तरह का इलाज नहीं हो सकेगा।  इस दौरान सभी गैर-आपातकालीन और गैर-कोविड मेडिकल सेवाएं बंद रहेंगी। IMA के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉक्‍टर आर शर्मा ने कहा, ‘आधुनिक चिकित्सा नियंत्रित और रिसर्च आधारित है, हमें आयुर्वेद की विरासत और समृद्धि पर गर्व है, लेकिन दोनों को एक साथ मिक्‍स नहीं किया जाना चाहिए।’

अमृतसर के डॉक्‍टर भी केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। यहां के एक डॉक्‍टर ने कहा, ‘हम इस अध्‍यादेश की वापसी की मांग करते हैं। हम कोविड मरीजों व इमरजेंसी मामलों को ही आज देख रहे हैं।’ गुजरात में अहमदाबाद चिकित्‍सा संघ के सदस्‍य केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद के छात्रों के लिए दिए गए अध्‍यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह हड़ताल सरकार के एक फैसले के विरोध में किया जा रहा है। दरअसल सरकार की ओर से आयुर्वेद के छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति दे दी गई। सरकार के अध्‍यादेश में आयुर्वेद के छात्रों को नाक, कान, गला जैसी 58 तरह की सामान्‍य उपचार में सर्जरी की इजाजत दी गई है। काउंसिल ऑफ मेडिसीन की ओर से कुछ दिन पहले ही यह आदेश दिया गया।

केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद के विद्यार्थियों को सर्जरी की अनुमति देने वाले कदम को ‘मिक्‍सोपैथी’ करार दिया है। साथ ही आयुर्वेद डॉक्‍टर्स के सर्जरी करने की काबिलियत पर सवाल उठाया है। IMA की ओर से किए गए इस हड़ताल के तहत देश भर में सभी क्लिनिक, नॉन-इमर्जेंसी हेल्‍थ सेंटर, ओपीडी, सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। वहीं आम लोगों की परेशानी और मुश्‍किलों को समझते हुए इमरजेंसी चिकित्‍सा सेवाओं, आइसीयू, कोविड केयर, सीसीयू, इमरजेंसी सर्जरी और लेबर रूम में काम अनवरत जारी रखने की अनुमति है।

हड़ताल के लिए निर्धारित अवधि में आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) पूरी तरह बंद रहेगी। IMA ने इस हड़ताल में मॉडर्न मेडिसिन के सभी डॉक्‍टरों से  शामिल होने की अपील की है। यह कदम सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (CCIM) के एक नोटिफिकेशन के बाद उठाया गया है जिसमें आयुर्वेद से पोस्‍ट ग्रेजुएट को सामान्‍य सर्जरी की इजाजत दे दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!