Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

लॉकडाउन के दौरान आपने किराया मांगा तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी

दिल्ली में रहते और मकान मालिक भी हैं, तो  यह आपके बेहद अहम खबर है। लॉकडाउन के दौरान अगर आपने किराया मांगा तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी और विधि सम्मत कार्रवाई भी होगी।

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Delhi Disaster Management Authority) की तरफ दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव (Delhi Chief Secretary Vijay Dev) ने सभी जिला मजिस्ट्रेट और दिल्ली पुलिस उपायुक्तों को आदेश जारी कर कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि किराये पर रह रहे मजदूरों और छात्रों को लॉकडाउन के दौरान परेशान न किया जाए। मकान मालिक इस दौरान उनसे किराया न मांगे।

इसी के साथ उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा है, ताकि उन इलाकों में जहां मजदूरों और छात्रों की संख्या ज्यादा है वहां के मकान मालिक किराया के लिए उन्हें परेशान न कर सकें।

किराया मांगने पर 100 नंबर फोन करें छात्र

उन्होंने कहा कि यदि कोई मकान मालिक किसी छात्र व मजूदर को किराये के लिए परेशान करता है तो 100 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं। दोषी मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अब जिला पुलिस उपायुक्त को ऐसे मामलों में हर सप्ताह दर्ज शिकायतों और कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराना है। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल से शुरू करने को कहा है।

गौरतलब है कि 25 मार्च की रात 12 बजे से दिल्ली-एएनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन के चलते सब काम धंधे बंद हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर, प्रवासी मजदूर और छात्र दिल्ली में किराये में रहते हैं। ऐसे में सरकार ने मकान मालिकों से उनसे एक महीने का किराया लेने दबाव नहीं बनाने को कहा था। इसके बावजूद कई मकान मालिकों के किराये के लिए घर खाली करने का दबाव बनाने और जबरदस्ती खाली कराने के मामले सामने आए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!