Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

प्रदूषण के कारण आँखों में हो रही है जलन और खुजली तो जानिए कैसे करें दूर ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून अक्टूबर के महीने में हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होने लगती है जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. बढ़ते प्रदूषण से सांस संबंधी तकलीफें और आँखों में जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ज्यादातर लोगों को इस मौसम में आँखों में खुजली, जलन और लाली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप भी प्रदूषण के कारण आँखों की ऐसी ही समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे राहत पाई जा सकती है।

आँखों को पानी से धोयें
आँखों को ठंडे पानी से धोना प्रदूषण से होने वाली आँखों की जलन और खुजली से राहत दिलाने का एक प्रभावी तरीका है। प्रदूषण के कारण आंखों में जमा हुआ धूल-मिट्टी और अन्य कण आँखों को इरिटेट करते हैं। ठंडे पानी से आँखें धोने से ये कण बाहर निकल जाते हैं और आँखों को ताजगी मिलती है। दिन में 2-3 बार आँखों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।

चश्मे का प्रयोग करें
चश्मे का प्रयोग प्रदूषण से आँखों की रक्षा करने का एक अच्छा तरीका है। चश्मे के ग्लास आँखों को प्रदूषण कणों से बचाते हैं। बाहर निकलते समय चश्मा पहन लेना बेहतर होगा चश्मे के ग्लास आंखों तक पहुँचने वाले प्रदूषण कणों को रोक देते हैं। इससे आँखों को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

लैपटॉप और फोन से बनायें दूरी
मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप या टीवी जैसी स्क्रीन डिवाइसेस का इस्तेमाल करने से आँखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पहले से ही प्रदूषण आँखों को प्रभावित कर रहा हो तो स्क्रीन टाइम कम करना बेहतर होता है। इसलिए, प्रदूषण वाले दिनों में मोबाइल/लैपटॉप का उपयोग कम से कम करें। टीवी देखने का समय भी कम कर दें। आँखों को आराम देने से प्रदूषण के कम होंगे।

आँखों में आइस क्यूब का इस्तेमाल करें
आँखों पर आइस क्यूब इस्तेमाल करने से भी जलन की समस्या में राहत मिल सकता है। कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को रख लें, अब इससे आँखों की सिकाई करें. ऐसा करने से आँखों की परेशानी दूर हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!