Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा : यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊँ मंडल की 100 और बसें यात्रा में लगाई जाएंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, देहरादून। चारधाम यात्रा में जिस हिसाब से तीर्थयात्रियों के पंजीकरण हो रहे हैं, ऐसे में वाहनों की कमी होने की भी संभावना है। इस कमी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जरूरत पड़ने पर सिटी बसों और स्कूल बसों को भी चारधाम यात्रा में लगाने का प्रस्ताव बनाया है। इसकी तैयारी भी तेज कर दी गई है।

दरअसल, चारधाम यात्रा के लिए परिवहन कंपनियों की 1584 बसें संचालित होती हैं, जिसमें 1069 स्टेज कैरिज और 515 कांट्रेक्ट कैरिज बसें शामिल हैं। इसके अलावा 3200 बसें रोस्टर व्यवस्था से बाहर से संचालित होती हैं, जिनमें 1300 बसें राज्य और 1900 बसें अन्य राज्यों की होती हैं। इस यात्रा में परिवहन निगम की ओर से 100 बसें संचालित करने का प्रस्ताव है।

यात्रियों को परेशानी नहीं होने देंगे : परिवहन मंत्री
यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो कुमाऊँ मंडल की 100 और बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद इमरजेंसी हालात होने पर परिवहन निगम की 50 और बसें बढ़ाने के अलावा कुमाऊं से अतिरिक्त बसें भी बुलाई जा सकती हैं। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ेगी तो सिटी बसों और स्कूलों में संचालित ठेका गाड़ियों को भी चारधाम यात्रा में लगाया जाएगा। परिवहन मंत्री चंदन रामदास के मुताबिक, किसी भी सूरत में यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जो भी तीर्थयात्री उत्तराखंड आ जाएगा, उसे निराश होने नहीं दिया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा

परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा में चालक कल्याण योजना के तहत 50 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे चालकों को चिकित्सकीय परीक्षण, सड़क सुरक्षा संबंधी परामर्श, ठकराव वाले स्थानों पर विश्राम की व्यवस्था और वाहन चालकों को प्रशिक्षण या रिफ्रेशर कोर्स कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!