Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
खेल-जगतताज़ा खबरें

आइसीसी लेगी टी-20 वर्ल्ड कप पर अगस्त में फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका। 20 अप्रैल, 2020, सोमवार। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी धरती पर खेल टूर्नामेंट स्थगित या रद हो चुके हैं। 30 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने सीमाओं को सील कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में ही अक्टूबर और नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में इस टूर्नामेंट पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले इस पुरुष टी20 विश्व कप को एक या दो साल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

हालांकि, एक सूत्र ने टीओआइ को पुष्टि की है, “आइसीसी अगस्त तक टी20 वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं लेगी। फिलहाल, चीजें खराब लग रही हैं और लोगों का स्वास्थ्य सभी की पहली प्राथमिकता है। हालांकि, अगर अगले कुछ महीने में स्थिति में सुधार होता है तो फिर खेलों की संभावना है। अगर मई में टी20 वर्ल्ड कप के स्थगन का फैसला कर दिया जाए और हालात ठीक हो जाएं तो फिर फैसला गलत होगा। ऐसे में आइसीसी अगस्त के आखिर तक इस पर बड़ा फैसला लेगी। इससे पहले किसी भी तरह के फैसले की अपेक्षा मत रखिए।”

उन्होंने कहा है, “अभी तक, सब कुछ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा और यह मान लीजिए कि टूर्नामेंट अपनी मूल तिथियों के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया में आइसीसी की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) द्वारा अन्य सभी तैयारियां, जो पहले से ही हैं, पूरे जोरों पर हैं।” आइसीसी चीफ एग्जक्यूटिव्स कमेटी की मीटिंग गुरुवार को होनी है, जिसमें बीसीसीआइ की ओर से जय शाह शामिल होंगे। इस ऑनलाइन मीटिंग में फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम पर भी बात होगी।

आइसीसी के एक प्रवक्ता ने आगे कहा है, “अनिश्चितता की इस अवधि के दौरान, हमारी पहली जिम्मेदारी खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों, प्रशंसकों और पूरे क्रिकेट समुदाय की भलाई की रक्षा करना है और हम सभी कार्यों के लिए आने वाले महीनों में सेफ्टी-फर्स्ट दृष्टिकोण अपनाएंगे।” ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसकी संभावनाएं तो हैं, लेकिन ये काफी कठिन प्रक्रिया होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!