Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS अधिकारी राम बिलास यादव की बढ़ी मुश्किलें, बंद कमरे हो रही पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS अधिकारी राम बिलास यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर वह बुधवार को विजिलेंस के समक्ष पेश हो गए हैं। विजिलेंस अधिकारी उनसे अलग कमरे में पूछताछ कर रहे हैं। राम बिलास यादव को बुधवार को साढ़े 12 से पहले विजिलेंस के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए थे।

IAS अधिकारी राम बिलास यादव अपने अधिवक्ता के साथ बुधवार को दोपहर 12:48 बजे विजिलेंस कार्यालय पहुँचे। वह गेट पर उतरे और पैदल अंदर गए। वहीं विजिलेंस ने उन्हें घेरने के लिए 70 सवाल की सूची तैयार की हुई है। बता दें कि यादव लगातार विजिलेंस के समक्ष पेश होने से बच रहे थे।

विजिलेंस आफिस में भीड़भाड़ न हो इसको देखते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है और मीडिया को बाहर कर दिया गया है।

विजिलेंस को अब तक 20 सम्पतियों के बारे में पता लगा है

11 जून 2022 को विजिलेंस की चार टीम ने यादव के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान विजिलेंस की ओर से संपत्ति संबंधी पूरा ब्योरा जुटाया गया। आइएएस यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज है।

उत्तराखंड में विजिलेंस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में विजिलेंस को जानकारी मिली है कि यादव की देहरादून में सहस्रधारा रोड पर आठ संपत्ति हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ट्रस्ट पर कब्जे का आरोप है। यही नहीं, यादव की पत्नी कुसुम बिलास यादव के नाम पर कुर्सी रोड गुडंबा, लखनऊ में एक स्कूल है और गाजियाबाद में फ्लैट भी उनके नाम पर है।

विजिलेंस को अब तक यादव की 20 सम्पतियों के बारे में पता लगा है। ऐसे में विजिलेंस संपत्तियां अर्जित करने के स्रोत के बारे में पूछताछ करेगी। गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!