Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

सौ पंडित संपन्न कराएंगे विवाह फूलों से महकेगा शाही शादी का पांडाल

देहरादून,औली में होने वाली गुप्ता बंधुओं के पुत्रों की शाही शादी के लिए स्विट्जरलैंड से फूल मंगाए गए हैं। इन फूलों से पूरे समारोह स्थल को सजाया जाएगा। इसके अलावा, समारोह स्थल पर कई तरह के स्टेच्यू भी लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे। मंगलवार को मेंहदी की रस्म के तहत सूर्यकांत व शशांक के हाथों में मेहंदी लगाई गई।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 20 जून को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत और 22 जून को उनके भाई अतुल गुप्ता के पुत्र शशांक गुप्ता का विवाह होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवाह स्थल को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया है।

गुप्ता बंधुओं के पारिवारिक मित्र सुमित अदलखा ने बताया कि विवाह समारोह के लिए स्विट्जरलैंड से खास किस्म के फूल मंगाए गए थे, जो दो दिन पहले यहां पहुंच गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह लगे सुंदर स्टेच्यू भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

सौ पंडित संपन्न कराएंगे विवाह 

200 करोड़ की इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए सौ पंडितों की टोली बनाई गई है। सुमित अदलखा ने बताया कि इसमें कुछ स्थानीय पंडितों के अलावा गुप्ता बंधुओं के कुलगुरु भी शामिल हैं। बताया कि शादी की रस्म में सभी रीति-रिवाजों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

हेलीकॉप्टर से जोशीमठ में उतर रहे गुप्ता बंधुओं के मेहमान

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के पुत्रों की शादी के लिए मेहमानों के साथ ही साजो-सामान भी औली पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिए जोशीमठ के रविग्राम स्थित हेलीपैड पर लगातार हेलीकाप्टरों की आवाजाही हो रही है। मंगलवार को भी हेलीकॉप्टरों ने रविग्राम हेलीपैड पर कई फेरे लगाए। उधर, जोशीमठ सहित आसपास के गांवों के लोग शाही शादी के इंतजामों को निहारने के लिए बड़ी तादाद में औली पहुंच रहे हैं।

औली में 20 व 22 जून को गुप्ता बंधुओं के दो पुत्रों की शादी होनी है। इसके लिए औली के प्रसिद्ध क्लिप टॉप होटल को फूलों से सजाया गया है। यहां खास मेहमान ठहराए जाएंगे।

उद्योगपति अनिल गुप्ता ने बताया कि इनमें कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, उर्वशी रौतेला जैसी फिल्मी हस्तियों के अलावा योगगुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण आदि नामी-गिरामी लोग शामिल होंगे। विदित हो कि नैनीताल उच्च न्यायालय ने शादी-समारोह के लिए औली में हेलीकाप्टरों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई है।

इसलिए शादी-समारोह में आने वाले मेहमानों के साथ ही साजो-सामान को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ उतारा जा रहा है। यहां से इसे औली पहुंचाया जा रहा है।

उधर, गुप्ता बंधुओं के पुत्रों की शाही शादी की धमक स्थानीय लोगों के लिए भी कौतुहल का विषय बनी हुई है। सलूड़-डुंग्रा, जोशीमठ सहित आसपास के गांवों के लोग, खासकर महिलाएं शाही शादी के इंतजाम देखने औली पहुंच रही हैं। लोगों में समारोह स्थल पर लगे स्टेच्यू के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही।

सलूड़ डुंग्रा की 60-वर्षीय गौरा देवी ने बताया कि इस शादी की चर्चा हर गांव में है, इसलिए वह खुद को यहां आने से रोक नहीं सकीं। इसी गांव की 65-वर्षीय मथुरा देवी ने बताया कि कभी उनके परिवार यहां छानियों में रहते थे।

वर्षा ऋतु के दौरान वे यहां आलू की खेती भी करते थे। लेकिन, पर्यटन विभाग की ओर से भूमि के अधिग्रहण के बाद ग्रामीणों का औली आना-जाना कम हो गया। इस शादी के बहाने औली पहुंचकर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।

कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब 

हेली सेवाओं पर रोक के बाद शाही शादी में शामिल होने वाले मेहमान सड़क व रोपवे से औली पहुंच रहे हैं। लेकिन, जोशीमठ से औली स्थित आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के कैंप तक 14 किमी सड़क की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जबकि, आइटीबीपी कैंप से क्लिप टॉप होटल तक सड़क कच्ची होने के कारण बारिश से उस पर खासी फिसलन है। इससे मेहमानों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं।

हनुमान जी को लगाया 51 किलो लड्डू का भोग 

औली स्थित क्लिप टॉप क्लब में ठहरे गुप्ता परिवार ने दो किमी दूर हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शादी निर्विघ्न संपन्न होने के लिए हनुमानजी को 51 किलो लड्डू का भोग लगाया। हनुमान मंदिर के पुजारी नागेंद्र सकलानी ने बताया कि गुप्ता परिवार दो घंटे मंदिर में रहा। मान्यता है कि त्रेतायुग संजीवनी बूटी लेने जाते हुए हनुमान जी ने यहीं से द्रोणागिरी पर्वत देखा था। इसे संजीवनी शिखर के रूप में भी जाना जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!