Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर करेंगे चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कश्मीर घाटी के ताजा हालात पर आज दिल्ली में मंथन होने जा रहा है। इस अहम बैठक में टारगेट किलिंग पर रणनीति बन सकती है। आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कश्मीर के सुरक्षा हालात पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिल्ली पहुंच चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर मंथन होगा। इस बैठक में घाटी में हिंदुओं व सिखों को निशाना बनाए जाने पर चर्चा के साथ टारगेट किलिंग के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनेगी।

आज दोपहर बाद प्रस्तावित इस अहम बैठक में अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे आतंकियों से निपटने के लिए एलजी प्रशासन की ओर से तैयार की गई रणनीति पर भी चर्चा होगी। गृह मंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे से लौटने के तत्काल बाद बैठक बुलाई गई है। इस अहम बैठक में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव अजय भल्ला के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि पिछले पांच दिनों में कम से कम सात नागरिकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री और उपराज्यपाल मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति और कश्मीर घाटी में आतंकवादी हमलों की रोकथाम कैसे हो, इसकी विस्तृत समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में अमित शाह को आसान ठिकानों पर हमले करने के लिए आतंकवादियों की नई साजिश और सुरक्षा कड़ी करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। शाह ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि हत्याओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!