Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के साथ रोड शो भी करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कमर कस ली है। पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कानपुर का दौरा करेंगे तो गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह हरदोई, सुलतानपुर तथा भदोही में चुनाव सभा के बाद वाराणसी में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्र के लोगों तक पहुंचने के लिए जन विश्वास यात्रा रवाना की है। भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के साथ रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उनका हरदोई, सुल्तानपुर तथा भदोही में यात्रा में शामिल होने और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

अमित शाह सबसे पहले दिन में करीब 12 बजे हरदोई पहुंचेंगे। इसके बाद जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। हरदोई में वह जीआइसी मैदान में जनसभा करेंगे। हरदोई में जन विश्वास यात्रा को लेकर तैयारियां तो काफी दिनों से हो रहीं थीं, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह की रैली ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम आदमी में कई गुना उत्साह बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आएंगे और जनविश्वास यात्रा को आगे लेकर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हेलीकाप्टर से ही गृहमंत्री के साथ आएंगे और वापस चले जाएंगे। आगे की यात्रा प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद और बलिया से सांसद नीरज शेखर लेकर जाएंगे।

सुलतानपुर पर भी फोकस

गृह तथा सरकारिता मंत्री अमित शाह दिन में करीब 2:30 बजे सुलतानपुर में भाजपा जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा भी करेंगे। यहां पर जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश व काशी क्षेत्र के नेता कई दिनों से डेरा जमाए हैं। उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मंच पर मौजूद रहेंगे। अमित शाह तथा डा दिनेश शर्मा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वहां से जनविश्वास यात्रा में ाजाद पार्क, पंत स्टेडियम, नार्मल चौराहा होते हुए आवास विकास मैदान में पहुंचेंगे। जहां पर अमित शाह की सभा होगी।

भदोही में भाजपा जनविश्वास यात्रा को करेंगे संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार के तीसरे कार्यक्रम में भदोही में भाजपा की जनविश्वास यात्रा में शामिल होने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका वाराणसी में काशी क्षेत्र के नेताओं के साथ चुनावी मंत्रणा का कार्यक्रम है। भाजपा की काशी क्षेत्र की जनविश्वास यात्रा मंगलवार को प्रयागराज से भदोही पहुंचेगी। इसमें शामिल होने के बाद अमित शाह ज्ञानपुर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में शाम चार बजे जनसभा करेंगे। अमित शाह यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय जन को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका वाराणसी जाने का कार्यक्रम है। जहां पर हरहुआ स्थित गोकुल धाम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंत्रणा भी करेंगे। वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम व बाबा काल भैरव मंदिर भी दर्शन-पूजन के लिए जा सकते हैं। रात सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और बुधवार को दिन में दस बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह ने दो दिन पहले जालौन के उरई और कासगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभाओं को संबोधित किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!