Breaking News :
>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
देश

गृहमंत्री अमित शाह ने महाप्रभु के दर्शन कर पूजा अर्चना की साथ तीन केंद्र मंत्री भी उपस्थित

दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह-सुबह श्रीक्षेत्र धाम पुरी पहुंचकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी की पूजा अर्चना करने के साथ महाप्रभु के दर्शन किये। गृहमंत्री के साथ तीन केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप षड़ंगी एवं प्रहलाद सिंह पटेल ने भी महाप्रभु के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इनके अलावा भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा राज्य अध्यक्ष समीर महंती, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी महाप्रभु के दर्शन किये।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष समीर महंती ने इस अवसर पर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जी ने सुबह-सुबह निर्जल ही महाप्रभु के दर्शन किये हैं। पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि महाप्रभु सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। श्री मंदिर के चारों तरफ अभी भी सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। महाप्रभु के दर्शन करने के बाद अमित शाह पुनः भुवनेश्वर की तरफ रवाना हो गए हैं। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उन्होंने महाप्रभु श्रीलिंगराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आज भी वह कई कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के पुरी पहुंचने के बाद पूरी जिलाधीश, श्रीमंदिर प्रशासक एवं स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह के आगमन को देखते हुए श्रीमंदिर के आस-पास आठ प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था। अमित शाह का काफिला जैसे ही श्रीमंदिर कार्यालय के पास पहुंचा आम लोगों के लिये दर्शन बंद कर दिये गये थे और अमित शाह के दर्शन करने के बाद पुनः सामान्य दर्शन शुरु हो गये। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह ने पुरी पहुंचकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!