Breaking News :
>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने आ रहे हैं लखनऊ

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अगस्त में लखनऊ का दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बेहद गंभीर है और अगस्त में उत्तर प्रदेश में चरणवार बड़े नेताओं के दौरे हैं।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह जहां एक अगस्त को लखनऊ में रहेंगे, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का लखनऊ का दो दिन का दौरा है। शाह उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा देने लखनऊ आ रहे हैं तो नड्डा दो दिन के दौरे में लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन के नेताओं के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी को धार देने का काम करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा सात से

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह के जून व जुलाई में लखनऊ के दौरों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश(जेपी) नड्डा का लखनऊ दौरा है। जेपी नड्डा सात व आठ अगस्त को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नड्डा दो दिन संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान ही योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ भी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक होगी

लखनऊ में पुलिस साइंस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय

राजधानी लखनऊ में पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण अगस्त में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह विश्वविद्यालय लखनऊ के पिपरसंड क्षेत्र में तकरीबन 35 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। प्रदेश का गृह विभाग शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। शासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण व साइबर अपराध की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश के पहले पुलिस व विधि विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना लखनऊ में कराने का निर्णय किया है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का अध्यादेश जारी होने के बाद इसके कुलपति व रजिस्ट्रार समेत अन्य पदों का सृजन भी किया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। विश्वविद्यालय के पास ही पुलिस ट्रेनिंग स्कूल व पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना भी प्रस्तावित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!