Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखण्ड मैट्रिमोनियल, मांगल.कॉम (maangal.com) के दस साल पूरे होने पर हिमानी भट्ट शिवपुरी ने दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून। मांगल डॉट कॉम की ओर से दस साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर मांगल डॉट कॉम की ब्रांड अम्बेसडर हिमानी भट्ट शिवपुरी ने केक काटा और मांगल को शुभकानाएं दी। इस मौके पर मांगल की ओर से एसले हॉल स्थित एक रेस्टॉरेंट में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मांगल की ब्रांड अम्बेसडर हिमानी शिवपुरी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं मांगल डॉट कॉम से जुड़ी हूं। ये गढ़वाली-कुमाऊनी मैट्रिमोनियल में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जो कि हमारे लिए फक्र की बात है कि इस मॅट्रिमोनी के जरिये हम अपने कल्चर को बढ़ावा दे पा रहे हैं। अब हम मांगल अवार्ड की भी शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके तहत हम पहाड़ियों में जिन्होंने अच्छा काम किया है, उनको मांगल के माध्यम से सोशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और इस अवार्ड फंक्शन के लिए मैं खुद आऊंगी। इस मौके पर हिमानी से मांगल को दस साल की बधाई दी तो साथ ही राज्य स्थापना दिवस की भी सबको शुभकामनाये दी।

पत्रकार वार्ता में मांगल के एमडी विजय भट्ट ने कहा कि मांगल का दस सालों का सफर बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा नहीं कि इस दौरान कंपनी ने बुरे दौर नहीं देखे लेकिन जिस तेजी से हम सफलता की ओर बढ़े हैं, हमारे लिए वो महत्वपूर्ण हैं। कहा कि हिमानी शिवपुरी को ब्रांड अम्बेसडर बनाने के पीछे कारण ये था कि एक तो वह उत्तराखंड से है और उनकी साफ छवि के कारण हम उनसे जुड़े हैं। मांगल की डायरेक्टर स्वाति भट्ट ने कहा कि दस साल पहले बेहद संघर्षों और कशमकश के साथ ही मांगल को खड़ा किया था,तब दिक्कतों के दौर में सब कुछ करना बेहद मुश्किल लगता था लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए संघर्ष जरूरी थे और मांगल को अभी बेहद ऊंचाइयों तक जाना है। इस मौके पर लक्ष्मी, हेमलता, लता, प्रीति, निकिता, भावना और नेहा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!