Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मसूरी में सीजन का पहला हिमपात

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मसूरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पर्यटकों ने यहां आना शुरू कर दिया है । बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई, वहीं निचले स्थानों में बारिश रुक रुककर हो रही है। विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज और तल्ख होगा। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने देहरादून, उत्‍तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और टिहरी के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मसूरी के लाल टिब्बा में मौसम का पहला हिमपात हुआ। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा, नागटिब्बा में बर्फबारी हुई। मसूरी में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बीते रोज से घने बादल छाए हुए थे। बीती शाम से ही देहरादून, हरिद्वार, मसूरी और पौड़ी में बारिश शुरू हो गई, वहीं चारों धाम में हिमपात हो रहा है। केदारनाथ में करीब एक फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं। वहां मौजूद करीब चार सौ श्रमिक दिन भर अपने टेंटों में ही कैद रहे। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी और दयारा बुग्याल में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ।

पौड़ी में बीती रात बारिश का दौर जारी है। थैलीसैंण के चोरीखाल, नागदेव, मांडाखाल में हल्की बर्फवारी हुई। देहरादून में बीती रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह 6 बजे थमी। अभी भी घने बादल छाए हुए। वहीं, पछवादून में बारिश हुई और चकराता में व उसके आसपास के पर्यटन स्थलों पर हिमपात हुआ, जिससे ठंड बढ़ गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) है। यह स्थिति करीब एक सप्ताह तक बनी रह सकती है। कुमाऊं में भी मौसम का मिजाज बदला। तराई व भाबर में बारिश हुई। अल्‍मोड़ा जिले के रानीखेत के स्याहीदेवी, चौबटिया तथा द्वाराहाट में दूनागिरि, भरतकोट व पांडवखोली की चोटियों पर हिमकण गिरने शुरू, हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं, पिथौरागढ़ नगर के निकट सौरलेख, ध्वज, थलकेदार, चंडाक, चौकोड़ी में हिमपात हुआ।

 बर्फबारी से उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे बंद

बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे बंद हो गया। धरासू यमुनोत्री राडी टाप व राणा चट्टी से आगे बंद है। वहीं, पुरोली मोरी मार्ग जरमोला के पास मार्ग बंद हैं। मोरी जखोल मार्ग नैटवाड से आगे मार्ग बंद है। उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगी के पास हिमपात के कारण बंद है। हर्षिल घाटी, खरसाली, ओसला गंगाड के साथ भटवाडी, रैथल, बार्सू क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई।

रुड़की में तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति प्रभावित

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की शाम से बदले मौसम के मिजाज और तेज हवाओं के चलते रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। देर रात तक भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इसके बाद सुबह से भी कुछ जहां पर बिजली ना आने से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि बूंदाबांदी के चलते लाइन को दुरुस्त करने में परेशानी आ रही है।

हरिद्वार में बारिश के कारण गिरा तापमान

हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की शाम से बदले मौसम के कारण तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रातभर बारिश सुबह थमी है। मौसम की खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। देर रात तक से बाधित हुई बिजली आपूर्ति सुबह तक बहाल नहीं हुई थी। इससे जलापूर्ति भी बाधित रही।

देहरादून में झमाझम बरसे बदरा, ठिठुरन बढ़ी

ज्यूं-ज्यूं जनवरी माह अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे प्रदेश में मौसम और भी सर्द होता जा रहा है। देहरादून एवं मसूरी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बीती रात साढ़े ग्यारह बजे फिर मौसम ने करवट बदली और शहर में झमाझम बारिश होने लगी। न्यूनतम पारा 8.4 सेल्यिसस से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने से ठिठुरन भी बढ़ गई है।

तीन दिन तक हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। मौसम का मिजाज और तल्ख होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में तीन दिन तक बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है।

सोमवार को विभिन्न शहरों यूं रहा  तापमान

शहर———-अधि ———-न्यूनतम

देहरादून——22.4———-10.1

मसूरी——-14.1————8.4

हरिद्वार——22.9———-9.1

नई टिहरी—-13.4———-8.0

उत्तरकाशी—18.2———-6.0

जोशीमठ—–20.1———-7.5

अल्मोड़ा——20.9———3.5

नैनीताल—–17.4———-8.0

पंतनगर—–22.2———-9.5

पिथौरागढ़–17.8———-5.5

मुक्तेश्वर—14.6———5.7

चम्पावत—-16.5———-8.5

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!