Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डचमोली

बद्रीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ने से हाईवे बंद, हजारों यात्री फसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जुलाई 2023, रविवार, चमोली। मानसून की बारिश ने उत्‍तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त किया हुआ है। बारिश के कारण रास्‍तों पर मलबा आ रहा है, जिससे चारधाम यात्रा बार-बार बाधित हो रही है। चमोली जिले में शनिवार रात से बारिश जारी है। बद्रीनाथ हाईवे कंचनगंगा व लामबगड़ नाले में बंद है। रात से चमोली जिले में हो रही बारिश से हाईवे पर कंचनगंगा में मलबा आया है। वहीं लामबगड़ नाले का जलस्तर बढ़ने से हाईवे पर आवाजाही बंद है। बताया गया कि रविवार तड़के से लगभग 2000 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में नौ संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफ लाइन प्रभावित हुई है। लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं । उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भूधंसाव के कारण जोखिम भरा हो गया है।

मार्ग पर छोटे और बड़े वाहनों का आवागमन तो हो रहा है, लेकिन कभी भी मार्ग भूधंसाव की जद में आकर पूरी तरह से बाधित हो सकता है। इसलिए मार्ग की मरम्मत करने के लिए एनएचआइडीसीएल में मार्ग पर निश्चित अवधि के लिए यातायात बंद रखने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है। अपर जिला अधिकारी तीरथ पाल सिंह ने इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी है। अपर जिलाधिकारी तीरथ पाल सिंह ने कहा कि चार से 10 जुलाई के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे और रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक मार्ग पर पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा, जबकि शाम 4 से लेकर रात 10 बजे तक और सुबह 4 से लेकर 10 बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारु रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!