Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को वन मंत्री हरक सिंह रावत ने किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उमरावनगर में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय में आयेाजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत को दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद विद्यालयों में दिनचर्या शुरू हो चुकी है। उसके बाद छात्रों के सम्मान समारोह को आयोजित कराने के लिए विद्यालय परिवार को साधूवाद दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सम्मान के साथ यह अभिभावकों का भी सम्मान है।

बच्चों के साथ अभिभावक भी कड़ी मेहनत करते हैं। कोई भी विद्यालय भवन से नहीं अच्छे छात्रों के निर्माण से बड़ा होता है। इस ओर रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विद्या मंदिर के बच्चे देश में रोज अपनी प्रतिभा के दम पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। इसके लिए विद्या मंदिर परिवार के आचार्य और प्रबंधन समिति बधाई के पात्र हैं और यह सभी विद्यालय समाज के सहयोग से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक माहौल बेहतर बनाने और फर्नीचर उपलब्ध कराने में सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट्ट ने सभी आंगतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व छात्रों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल मंमगाई ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भट, प्रबंधक अमित अग्रवाल, संरक्षक विष्णु अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य सोम प्रकाश बलोदी, प्रकाश देवरानी , विभाग कार्यवाह संजय, मुन्नालाल मिश्रा, मीडिया प्रभारी धर्मवीर गुसाई, राजगोरव नौटियाल, पार्षद कमल नेगी, रंजीत रावत, मुकेश ध्यानी, गंगा सिंह, जगत सिंह, दिनेश बिष्ट, विमला शुक्ला आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!