Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। 24 नवम्बर 2019 (रविवार)। आज ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ़ एजुकेशन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने आयोजकों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा “हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था। उनके जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए हों, उन्होंने कभी परिस्थितियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वे अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।”
पूर्व मुख्यमंत्री, श्री विजय बहुगुणा ने कहा कि स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था। उन्हें अपनी संस्कृति, बोली-भाषा से बहुत ही प्यार था। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हमें संघर्षों से कभी हार नहीं माननी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, सांसद उत्तर प्रदेश श्रीमती रीता जोशी, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, श्री सौरभ बहुगुणा एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ़ एजुकेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री शेखर बहुगुणा भी उपस्थित थे।

हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म उत्तराखंड के बुघाणी गांव में 25 अप्रैल, 1919 को हुआ था। राजनीतिक तथा समाज सेवक हेमवती नंदन बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए. तक की शिक्षा प्राप्त की थी। हेमवती नंदन बहुगुणा ने इंग्लैण्ड, जर्मनी, इटली, मिस्र आदि देशों की यात्राएं कीं। 17 मार्च, 1989 को हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन हो गया।

  • 1952 में वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति तथा वर्ष 1957 से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव रहे।
  • वर्ष 1957 में हेमवती नंदन बहुगुणा डॉ. सम्पूर्णानन्द जी के मंत्रिमण्डल में सभासचिव रहे। सम्पूर्णानन्द मंत्रिमण्डल में श्रम तथा समाज कल्याण विभाग के पार्लियामेन्टरी सेक्रेटरी रहे।
  • सन 1958 में उद्योग विभाग के उपमंत्री रहे।
  • 1962 में श्रम विभाग के उपमंत्री बनाये गए।
  • वर्ष 1967 में वित्त तथा परिवहन मंत्री रहे।
  • वर्ष 1971, 1977 तथा 1980 में लोक सभा सदस्य निर्वाचित हुए।
  • 2 मई, 1971 को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में संचार राज्य मंत्री बने।
  • पहली बार 8 नवम्बर, 1973 से 4 मार्च, 1974 तथा दूसरी बार 5 मार्च, 1974 से 29 नवम्बर, 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • सन 1977 में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में पेट्रोलियम, रसायन तथा उर्वरक मंत्री रहे।
  • वर्ष 1979 में केन्द्रीय वित्त मंत्री बने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!