Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम का बदला मिज़ाज : चारधाम समेत उत्तराखंड की ऊँची चोटियों पर जमकर हुई बर्फबारी, देहरादून व हरिद्वार में बौछारें पड़ने से बढ़ी ठंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरूवार। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। बादलों के डेरा डालने के बाद प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊँची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग सुकी के बाद बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो गया है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की फुहारें गिरी, जबकि पर्यटक स्‍थल धनोल्‍टी में बर्फबारी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले कुछ दिन से चटख धूप खिल रही थी। दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने से ठंड का अहसास कम होने लगा था। अब मौसम के अचानक करवट बदलने से दिन के तापमान में गिरावट आ गई है।

बीते रोज बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हर्षिल, चोपता, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं, देहरादून व हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में बौछारें पड़ने से ठंड बढ़ गई। मसूरी में हल्की बारिश के बाद बर्फ की फुहारों ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया। वहीं, धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में भी शाम को ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

 शहरों का तापमान

  • शहर——-अधि.——-न्यून.
  • देहरादून—–23.7——-07.0
  • उत्तरकाशी–20.0——-04.8
  • मसूरी——-13.3——-05.0
  • टिहरी——–13.0——-05.4
  • हरिद्वार—–22.4——-07.6
  • जोशीमठ—-09.2——-01.8
  • पिथौरागढ़–19.1——-02.7
  • अल्मोड़ा—–20.2——-02.2
  • मुक्तेश्वर—14.3——-02.7
  • नैनीताल—-13.0——-04.0
  • यूएसनगर—24.3——-04.4

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!