Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जोरदार बारिश और बर्फबारी, मसूरी में छठा हिमपात, कई सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदल  ली। चारधाम के साथ ही मसूरी, चकराता और कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया। सरोवर नगरी नैनीताल भी बर्फ से लकदक हो गई है। वहीं बर्फबारी के चलते सड़कें भी बंद हो रही हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर हरिद्वार और नैनीताल शहर में आज के लिए स्कूलों की पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

बुधवार की सुबह अधिकांश जिलों में सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के अधिकांश जनपदों में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे के साथ ही कुमाऊं में थल-मुनस्यारी मार्ग बर्फबारी के चलते बंद है।

सुबह तीन बजे से मसूरी में मौसम का छठा हिमपात हुआ। मॉल रोड पर तीन इंच, गनहिल में चार इंच, लाल टिब्बा में 4 से 6 इंच बर्फ गिरी। इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे मसूरी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

कुमाऊं के सभी पर्वतीय जिलों में मंगलवार रात से जोरदार बर्फबारी व बारिश हो रही है। बर्फवारी से पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ है। तराई व भाबर में रात से ही बारिश हो रही है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत, नैनीताल बागेश्वर, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा आदि में ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हैं।

लोग जब सुबह जागे तो आंगन, छत, पेड़ आदि बर्फ की सफेद चादर से लिपटे थे। कौसानी, मुनस्यारी, मुक्तेश्वर, नैनीताल में पारा शून्य से नीचे पहुच गया है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ का थल-मुनस्यारी मार्ग जोरदार बर्फवारी के कारण मंगलवार से ही यातायात के लिए बंद है।

उत्तरकाशी जनपद में बर्फबारी ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ा दी है। गंगोत्री, यमुनोत्री व टौंस घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे बंद। यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप के अलावा राना चट्टी से आगे पूरी तरह से बंद है।  उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल में बर्फबारी के कारण अवरूद्ध है। पुरोला मोरी मार्ग जरमोला के पास, मोरी जखोल मार्ग नैटवाड से आगे, उत्तरकाशी देहरादून मार्ग मोरियाणा से लेकर सुवाखोली तक बंद है।

मौसम विभाग के अनुसार दो हजार मीटर की ऊंचाई तक के इलाकों में अभी और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश भी जारी रहेगी। मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ और मैदान दोनों जगह ठंडक में इजाफा हुआ है। चार धामों में भी बर्फबारी का सिलसिला थम नहीं रहा है। केदारनाथ में 10 फीट से ज्यादा बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है। बदरीनाथ का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!