Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में कई स्थानों में हो रही है मूसलधार बारिश : चकराता में बादल फटने से 4 लोग लापता, ग्रामीणों में दहशत,

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, लखनऊ। मौसम विभाग की ओर से आज भी भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और टाक्टे चक्रवाती तूफान का असर उत्तराखंड में भी दिख रहा है। यहां घने बादलों ने डेरा डाल लिया है और मूसलधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। चारधाम समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर हिमपात की भी सूचना है। आज की बात करें तो उत्‍तराखंड के सभी जनपद में बीती रोज से बारिश हो रही है। बद्रीनाथ की चोटियों में और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ समेत पूरे रुद्रप्रयाग जिले में बारिश हो रही है। वहीं, देहरादून और मसूरी में लगातार बारिश मौसम ठंडा हो गया है। देहरादून में 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि बीते दस वर्षों में मई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। अन्य जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे भी बारिश जारी रहने की आशंका।

  • बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले में आया उफान, ट्रक फंसा; हाईवे 50 मीटर क्षतिग्रस्त।
  • पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाचनी कस्बे में इसी स्थान से पैदल पुल बह गया है। रामगंगा नदी को पार करने के लिए स्थानीय लोग इस पुल का इस्तेमाल करते थे।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहेंगी।

उत्तराखंड में मंगलवार रात से ही बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया था। कई इलाकों में तड़के ही बारिश की फुहारें पड़ने लगीं। ज्यादातर इलाकों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलता रहा। जबकि कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई। चमोली में बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी हुई। बारिश से कोटद्वार में सनेह के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। कर्णप्रयाग सहित सिमली, गौचर, लंगासू, नोटी, नंदासैंण, ङ्क्षपडवाली, नैनीसैंण सहित बेनीताल, थराली, देवाल, गैरसैंण में भी बारिश होती रही। कुमाऊं में मंगलवार रात से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। मुनस्यारी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग गर्बाधार के पास मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत में भी बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

[box type=”shadow” ]तापमान में भारी गिरावट  :  10 से 12 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

दिनभर की बारिश से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। खासकर पहाड़ी इलाकों में पारे में गिरावट से ठंड लौट आई है और लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।

           उत्तराखंड के विभिन्न शहरों का तापमान

  • शहर                     अधिकतम            न्यूनतम
  • देहरादून                      25.3                   22.6
  • उत्तरकाशी                  20.4                   13.8
  • मसूरी                          16.7                    15.2
  • टिहरी                          16.2                    13.8
  • हरिद्वार                        28.3                   21.6
  • जोशीमठ                     16.6                    11.3
  • पिथौरागढ़                    17.0                   14.4
  • अल्मोड़ा                       19.2                   16.0
  • मुक्तेश्वर                        12.5                   09.5
  • नैनीताल                       14.8                   10.2
  • यूएसनगर                     26.5                   22.5
  • चंपावत                         16.3                   12.1[/box]

गुरुवार सुबह चकराता के बिजनाड़ में बादल फटा, 3 लोग लापता

गुरुवार सुबह अतिवृष्टि के कारण बादल फटने से बिजनाड़ में रह रहे स्थानीय ग्रामीण कालिया, फंकियारु व गुंता नामक तीन ग्रामीण परिवारों की छानी पर पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक और दो लड़कियां लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों के पशु और मवेशी भी मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना के तुरंत बाद एसडीएम संगीता कनौजिया के निर्देशन में तहसीलदार पूरण सिंह तोमर के नेतृत्व चकराता से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटनास्थल सड़क मार्ग से 2 किमी दूर पैदल है। आसपास के लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। विदित रहे कि चकराता तहसील के अंतर्गत क्वांसी के पास खेड़ा बिजनाड़ में कोल्हा निवासी कुछ ग्रामीण किसानों की छानिया हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!