Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगाँठ पर रायपुर विकासखण्ड के परिसर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगाँठ पर आज जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंम किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री, सांसद एवं स्थानीय विधायक द्वारा स्वास्थ्य मेले में लगाये गये स्टाॅल का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में संबोधन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना कि चैथी वर्षगाँठ के अवसर पर संपूर्ण देश में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक राज्य के सभी 95 विकासखण्डों में 115 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के जनपद हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ में जल्द ही मेडिकल काॅलेज बनाने की कार्यवाही चलेगी, जिसकी केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। स्थानीय लोगों की माँग पर रायपुर चिकित्सालय को 30 बैड का चिकित्सालय बनाने का शासनादेश किया जाएगा, साथ ही रायपुर चिकित्सालय को एक एंबुलेंस देने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है जिसके लिए स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान कार्ड एवं डिजिटल हेल्थकार्ड बनाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गर्भवर्ती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा हेतु टोल फ्री 104 नम्बर पर डायल कर सकतें है जो कि गर्भवती महिला को चिकित्सालय तक लाने तथा प्रसव के बाद घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी जिसका वहन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों के लिए हेलीकाॅप्टर एंबुलेंस सेवा का शुभारंम किया जाएगा जिसके लिए टोल फ्री 108 नम्बर डायल किया जा सकेगा।
इस अवसर पर सांसद टिहरी लोकसभा माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कोविड काल में चिकित्सकों, नर्स, आशा, आँगनवाड़ी एवं सभी अधिकारी कार्मिकों जिनके द्वारा अपनी सेवायें दी गई है, सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस तक पहुँचायी जाये ताकि सभी जनमानस को राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने स्थानीय विधायक के अनुरोध पर रायपुर चिकित्सालय हेतु एक एंबुलेंस की  स्वीकृति प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि रायपुर चिकित्सालय में विकासखण्ड रायपुर सहित जनपद टिहरी के सत्यों, सकलाना आदि क्षेत्रों के लोग भी उपचार कराने आते हैं जिससे चिकित्सालय में बैड की कमी रहती है। जिसके लिए उन्होंने चिकित्सालय को 30 बैड का किए जाने हेतु स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति से जनमानस को लाभ मिलेगा। साथ ही उपचार भी बेहतर होगा। उन्होंने आशा आँगनवाड़ी सहित चिकित्सकों स्टाॅप का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद द्वारा एंबुलेंस दिए जाने की स्वीकृति पर उनका आभार व्यक्त किया गया।
एफएसएसएआई (FSSAI) द्वारा ईट राईट इण्डिया मिशन के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार महाराणा प्रताप स्पोटर्स काॅलेज रायपुर देहरादून एवं चाणक्य एकेडमी को अपने कैम्पस में अतिउत्तम आहार वितरण प्रणाली ईट राईट कैंपस पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बीना बहुगुणा, स्वास्थ्य सचिव डाॅ0

पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक चिकित्सा डाॅ. तृप्ति बहुगुणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार उप्रेती सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!