Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  • श्रीगर गढ़वाल में गंगा आरती की 10 वीं वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच।
  • जाने-माने फिजिशियन डाॅ एसडी जोशी और बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ गोबिंद पुजारी ने की मरीजों के स्वास्थ्य की जांच।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी 2020(मंगलवार) । श्रीनगर । पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीगर शहर में आज गंगा आरती की 10वीं वर्षगांठ पर गंगा आरती समिति श्रीनगर गढ़वाल एवं रोटरी क्लब श्रीनगर के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उत्तराखंड के जाने माने बरिष्ठ फिजिशियन डाॅ एस डी जोशी और सुप्रसिद्व डाॅ गोविन्द पुजारी ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर दराज से पहुंचे मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

*स्वास्थ्य जांच का दूर दराज से पहुंचे मरीज*

श्रीनगर पहुँचे पर डाॅ एसडी जोशी और डाॅ गोबिंद पुजारी का समिति की ओर से भव्य स्वास्गत किया गया। फूल मालाओं और ढोल दमाऊ के साथ मौजूद लोग दोनों डाॅक्टरों को कार्यक्रम स्थल तक ले गये। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उसके उपरांत दोनों डाॅक्टरों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।

*निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ गंगा आरती से*

समिति श्रीनगर गढ़वाल एवं रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज से आने वाले मरीजों का डॉक्टर एसडी जोशी और डाॅ गोबिंद पुजारी ने निशुल्क इलाज कर दवाईयां दी। शिविर में पहुंचे अधिकांश लोगों में कैल्शियम की कमी पाई गई। शिविर में हृदय रोग, दमा रोगी, बाल रोगी, उदररोग, सबंधी बीमारी के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

 

*पहाड़ के लिए समर्पित हैं डॉ. एस डी जोशी*

डॉ. एस डी जोशी कहा कि लोगों की सुविधा के लिए लगाये जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों से जनता को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयां नहीं खरीद सकते, जांचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है। उन्होंने शिविर लगाये जाने पर गंगा आरती समिति श्रीनगर गढ़वाल एवं रोटरी क्लब श्रीनगर का धन्यवाद अदा किया। डाॅ एसडी जोशी ने कहा कि वह समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये निशुल्क सेवाएं देते रहेंगे।

*डाॅ. पुजारी ने कहा ठंड में बच्चों का रखें खास ख्याल*

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे उत्तराखंड के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ गोविंद पुजारी ने जांच के साथ ही बच्चों के परिजनों को जरूरी सलाह भी दी। डाॅ पुजारी ने कहा कि सर्दियों का मौसम आते ही बच्चे सर्दी, जुकाम, गले में इंफेक्शन, अस्थमा, आंखों में इंफेक्शन, त्वचा में लाल दाने, निमोनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है, इसलिए ये जल्द ही इन बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। सर्दी-जुकाम हो तो बच्चे को 5 मिनट के लिए दिन में 2-3 बार स्टीम दें। सर्दी-जुकाम होने पर बच्चे को पानी और तरल चीजें देना जारी रखें, लेकिन ये थोड़े गुनगुने होने चाहिए, फिर चाहे दूध हो या पानी। सर्दियों में लोग बच्चों को पानी कम देते हैं, जो सही नहीं है। बच्चे की तबीयत ठीक है, तो सादा वरना हल्का गुनगुना पानी थोड़ी-थोड़ी देर में दें। बच्चे को अच्छी तरह ढककर रखें।

[box type=”shadow” ]*क्या कहा संयोजक नरेश नौटियाल ने*

कार्ययक्रम के संयोजक नरेश नौटियाल ने बताया कि गंगा आरती की 10 वीं वर्षगांठ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मैडिकल हैल्थ कैंप के बाद देर शाम गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम आयेाजित होगा। कैंप में दी जाने वाली सभी दवाईयों की व्यवस्था रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा की गई है। यह मरीजों को निशुल्क वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौ समिति के संस्थापक व गंगा आरती समिति श्रीगर के अध्यक्ष प्रेमबल्लब नैनाथी के प्रयासों से ही यह सब कार्यक्रम सालों से चलता आ रहा है। और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर रोटरी क्लब श्रीगर के अध्यक्ष नवल किशोर जोशी, नरेश नौटियाल, राणा जी, सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे[/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!