Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
राजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा: सिख राजन‍ीति में एक बार फिर उबाल, एचएसजीपीसी पर बनने लगी रणनीति

हरियाणा में एक बार फिर सिख सियासत गरमा गई है। हरियाणा के लिए अलग शिरोमणि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुद्दा फिर उभर गया है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की ओर से हरियाणा में अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) का समर्थन किए जाने के बाद सिख राजनीति में उबाल आया है।

तेज हुई अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की मांग

राज्य में पिछली हुड्डा सरकार के कार्यकाल में एडहॉक एचएसजीपीसी का गठन किया गया था। अब इस कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन राज्य सरकार ने एचएसजीपीसी के लिए नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने में खास रुचि नहीं दिखाई है।

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब ने किया हुड्डा सरकार के फैसले का समर्थन

पंजाब की कांग्रेस सरकार का समर्थन मिलने के बाद हरियाणा के सिखों ने अपने यहां एचएसजीपीसी के गठन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। एचएसजीपीसी के लिए शिरोमणि अकाली दल के नेता भी एकाएक सक्रिय हो गए हैं। शिअद में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा की भाजपा सरकार भी इसे किसी सूरत में हलके में नहीं लेना चाह रही है। एसजीपीसी के चुनाव गृह मंत्रालय की ओर से कराए जाते हैैं। एसजीपीसी ने पहले ही चुनाव के लिए केंद्र को पत्र भेजा है।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मामले में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कहा है कि हरियाणा के मौजूदा हालात के अनुसार वहां अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की जरूरत है। हरियाणा में इस समय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकार क्षेत्र में 52 गुरुद्वारे आते हैं। इनमें ऐतिहासिक महत्व वाले सात गुरुद्वारे शामिल हैं। इन गुरुद्वारों का सालाना बजट करोड़ों रुपये है।

हरियाणा में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, सिरसा, हिसार, जींद, डबवाली व करनाल समेत आठ एसजीपीसी की सीटों पर 11 सदस्य चुनकर आते हैं। मौजूदा समय में हरियाणा में केशधारी सिखों की संख्या करीब 45 लाख व एसजीपीसी मतदाताओं की संख्या करीब 16 लाख होने का दावा किया जा रहा है। अब हरियाणा के सिख मांग कर रहे हैैं कि उनके राज्य में भी एसजीपीसी के साथ-साथ एचएसजीपीसी के चुनाव कराए जाएं।

हुड्डा ने 14 जुलाई 2014 को बनाई थी एचएसजीपीसी

हरियाणा की पिछली हुड्डा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 14 जुलाई 2014 को विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर हरियाणा के लिए अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के गठन का प्रस्ताव पारित किया था। सरकार ने हरियाणा में गुरुद्वारों के संचालन के लिए 41 सदस्यों पर आधारित एक कमेटी का भी गठन किया, जिसने कुरुक्षेत्र में जगदीश सिंह झींडा को अध्यक्ष चुना। इस कमेटी का कार्यकाल 18 महीने तय किया गया था। सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार 18 माह बाद हरियाणा में एचएसजीपीसी चुनाव की प्रक्रिया शुरू करवाई जानी थी।

सुप्रीम कोर्ट में दी गई थी हुड्डा के फैसले को चुनौती

एचएसजीपीसी बनाने के फैसले को 25 जुलाई 2014 को एसजीपीसी सदस्य हरभजन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कुछ समय बाद हुड्डा सरकार सत्ता से बाहर हो गई और एडहॉक कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया, जिसके बाद आज तक मनोहर सरकार ने दोबारा एडहॉक कमेटी का गठन नहीं किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!