Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उदलहेड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर करेंगे भारत जोड़ो यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 नवम्बर 2022, मंगलवार, मंगलौर/देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में की जाने वाले कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से करेंगे। इस यात्रा के लिए कार्यक्रम संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यात्रा शुरू करने से पहले चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसभा भी करेंगे। इसके बाद यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में पहले दिन समाप्त होगी। 23 नवंबर सुबह 11:00 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी।

24 नवंबर 2022 को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी। 25 नवंबर 2022 को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गोपाल नारसन ने बताया कि इस यात्रा में जिले के ज्वलनशील मुद्दों के अलावा कांग्रेस व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार रैली के रूप में होगी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!