Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार भ्रमण, जानिए कहाँ-कहाँ गए ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हरिद्वार भ्रमण के दौरान आज बुधवार को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर, हरिद्वार पहुँचकर महन्त रविन्द्र पुरी एवं दक्षिण काली पीठ के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द ब्रह्मचारी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात् हरिद्वार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचकर पार्टी कार्यकत्ताओं से भेंट की।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कनखल में हरिहर आश्रम पहुँचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज तथा जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद जी से भी आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उपरांत शान्तिकुंज पहुँचकर डॉ० प्रणव पण्डया से भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!