Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार कुंभ-मीडिया का बदलता स्वरूप-समाधान और चुनौतियाँ विषय पर मीडिया कार्यशाला का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2021, रविवार, हरिद्वार (सूचना)। नीलधारा चण्डी टापू में कुंभ मेले के लिए सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की ओर से कुंम मेला 2021 के भव्य व लाइव कवरेज़ के लिए बने मीडिया सेंटर में रविवार को हरिद्वार कुंभ-मीडिया का बदलता स्वरूप-समाधान और चुनौतियाँ विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मेलाधिकारी दीपक ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया के समक्ष चुनौतियां बढ़ीं हैं। इन चुनौतियों के बीच कोविड अनुरूप आचरण करते हुए कुंभ को भव्यता भी देना है। कुंभ के अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के कवरेज, लाइव कवरेज के लिए जो भी सुविधायें मौजूद होनी चाहिए वह मीडिया सेंटर में दी जा रही है और यह भी कहना चाहूँगा कि जो भी काम शेष रह गए हों वह भी जल्द करा दी जाए। मेलाधिकारी ने शाही स्नान के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज के लिए पास और कवरेज के दौरान सुविधाओं पर सुझाव माँगे। जिस पर मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।

प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हर बारह वर्ष में आने वाले महाकुंभ के कवरेज के लिए देश विदेश से आने वाले वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों का पूरा ख्याल रखना होगा, आपसी सामंजस्य से कुंभ के भव्य आयोजन में मदद मिलेगी। मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधाओं पर फोकस रखने की जरूरत है। रतनमणि डोभाल ने कहा कि कुंभ के कवरेज में जुटे मीडिया प्रतिनिधियों के कवरेज में आसानी के लिए मीडिया और प्रशासनिक समिति का गठन किया जाए। महत्वपूर्ण जगहों पर महत्वपूर्ण टेलीफोन और मोबाइल नंबर का डिस्प्ले कराया जाए। जिससे असुविधा की स्थिति में उससे मदद मिल सके।
नोडल अधिकारी हरिद्वार कुंभ मेला 2021 मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार कुंभ को अलौकिक, दिव्य, भव्य कराने के साथ ही कोविड की बाध्यताओं को देखते हुए कोविड गाइडलाइंस का भी ख्याल रखना होगा। कुंभ को भव्य बनाने के लिए मीडिया के प्रतिनिधियों से सुझाव और राइट अप भी आमंत्रित किया जा रहा है। जिसको एक पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।

प्रभारी अधिकारी कुंभ मेला राजेश कुमार ने भी विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए मीडिया प्रतिनिधियों के सुझावों का स्वागत किया। नोडल अधिकारी कुंभ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अंत में अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनायें देते हुए आयोजन में सहभागिता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में मुदित अग्रवाल, सुमित सैनी, सनोज कश्यप, मनोज कश्यप, बालकृष्ण शास्त्री, प्रमोद गिरि, नरेंद्र प्रधान, विकास चौहान, विजय भुर आदि मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!