Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी पुलिस अलर्ट : नागरिक संशोधन कानून को लेकर विरोध में उमड़े लोग

तंजीम अहले उलामा-ए-सुन्नत अवामे के नेतृत्व में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) व एनसीआर के खिलाफ शनिवार सुबह शहर के ताज चौहारे पर बड़ी संख्या में लोग जुलूस में उमड़ पड़े। इस दौरान प्रशासन-पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस पूरे जुलूस पर ड्रोन कैमरे से नजर रखे हुए है। इस दौरान काले गुब्बारे छोड़कर भी विरोध जताया गया। प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। जुलूस में 41 उलमा व कई संगठनों के लोग शामिल हुए और डीएम को ज्ञापन दिया।

प्रशासन रहा चौकस

पीएसी की 10 कंपनियों समेत जिले भर के अफसर, कोतवाली, थाना प्रभारी व फोर्स को हल्द्वानी बुला लिया है। मुजाहिद चौक से लेकर ताज चौराहे तक प्रस्तावित जुलूस की वीडियोग्राफी हुई। शहर भर में पुलिस-पीएसी की तैनाती कर दी गई है। खुफिया एजेंसियां पल-पल पर नजर रखकर अफसरों को अपडेट कर रही हैं। सीएए को लेकर कई राज्यों में हालात बेकाबू हो चुके हैं। हल्द्वानी में भी तंजीम अहले उलामा-ए-सुन्नत अवामे के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को मुजाहिद चौक से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मुजाहिद चौकी से ताज चौराहे तक ही आने के अनुमति दी है।इस दौरान वालंटियर तैनात कर लोगों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी।

यह रही पाबंदी

लाउडस्पीकर के साथ चलना भी प्रतिबंधित रही। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में भारी पुलिस बल तैनात किया है। लोगों की हर गतिविधि पर पुलिस व खुफिया एजेंसियों को पैनी निगाह रहेगी। सीओ सिटी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि जिले भर से निरीक्षक, थानाध्यक्ष व पुलिस बल हल्द्वानी बुलाए गए हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी, आइआरबी की भी बुलाई गई है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जुलूस में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी रहेंगे।

शुक्रवार को भी चौकस रही पुलिस

सीएए व एनआरसी के शनिवार को प्रस्तावित विरोध व ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को भी पुलिस अलर्ट रही। जामा मस्जिद, रोडवेज लाइन नंबर 17, ताज चौक, मुजाहिद चौक, बंजारन मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, गफ्फारी मस्जिद, चिराग अली बाबा दरगाह के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व कई मस्जिदों के मौलाना के साथ वार्ताकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पार्षद शकील, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, गुफरान, रूमी वारसी, इस्लाम मिकरान, जिशान व भीम सेना के सदस्य भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!