Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी क्षेत्र के मरकज से लौटे तबलीगी जमात के 5 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका। सोमवार, 6 अप्रैल, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि मेडिकल कालेज हल्द्वानी में गत दिवस 5 नमूने जाँच हेतु लिए गये थे। वे पाॅजेटिव पाये गये हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित ये 5 व्यक्ति मरकज से लौटे तबलीगी जमात से होना ज्ञात हुआ है, साथ ही यह भी पता चला है कि संक्रमित व्यक्ति हल्द्वानी क्षेत्र के हैं। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कोरोना वायरस से संक्रमित इन व्यक्तियों द्वारा विगत दिवसों में क्षेत्र के अन्य व्यक्तियेां से भी सम्पर्क किया गया है इसलिए क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में कोरोना वायरस संक्रमण की सम्भावना बढ़ गई है। इसलिए उस क्षेत्र में निवासरत जनता की सुरक्षा के लिए कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियन्त्रण किया जाना नितान्त आवश्यक है। इसलिए वर्णित क्षेत्र में 3 दिवस (72 घंटे) तक उस क्षेत्र में सामुदायिक निगरानी व काॅन्टेक्ट ट्रैकिंग हेतु यातायात के साथ ही वर्णित क्षेत्र से बाहर के निवासियों का आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया।
जिलाधिकारी श्री बसंल ने कहा कि लाॅक डाउन घोषित है, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अतिरिक्त अन्य समस्त गतिविधयाँ प्रतिबन्धित की गई हैं। उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 तथा महामारी एक्ट 1897 के प्राविधानों में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से जिस क्षेत्र में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, अग्रिम 3 दिवस (72 घंटे) तक उस क्षेत्र में सामुदायिक निगरानी व काॅन्टेक्ट ट्रैकिंग हेतु यातायात के साथ ही वर्णित क्षेत्र से बाहर के निवासियों का आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने वर्णित क्षेत्र में प्रतिबन्धित अवधि के दौरान कार्यों एवं गतिविधयों के संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौपें।

  •  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यायातात व अन्य व्यक्तियों का क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित करायेंगे, इस हेतु यथावश्यक बैरीकेटिंग करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधिकारियों की टीम में माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र में निवास अवधि के दौरान सम्पर्क करने वालों की काॅन्टेक्ट ट्रैकिंग किया जाना सुनिश्चित करायेंगे तथा स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग की टीमों को सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
  • मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य विभाग की अधिकाधिक टीमों के माध्यम से क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों का हैल्थ चैकअप करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी व्यक्ति को संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध अथवा कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने पर तत्काल कोरोना वायरस की जांच करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोरोना वायरस के सम्बन्ध में स्थानीय निवासियों को जागरूक भी करवायेंगे।
  • नगर आयुक्त क्षेत्र के प्रत्येक स्थान में सफाई करवाते हुए सेनेटाईज कराना जाना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु पर्याप्त टीेमों का गठन कर लिया जाये तथा मुनादी के माध्यम से जागरूकता अभियान भी संचालित कराया जाये।
  • सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी क्षेत्र का भ्रमण कर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखेंगे तथा क्षेत्रवासियों को आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर पहुॅचाये जाने की व्यवस्था पूर्ति विभाग के माध्यम से सुनिश्चित करवायेंगे।
  • जिला पूर्ति अधिकारी क्षेत्रवासियों को वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उन तक पहुॅचाने जाने हेतु समस्त व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु टीमों का गठन कर लें तथा नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से समन्वय कर कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पादित करेंगे।
  • मुख्य विकास अधिकारी उक्त समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी होंगे तथा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त कार्य हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्यो को सुचारू सम्पादन हेतु आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती करना भी सुनिश्चित करेंगे।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!