Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डविशेष

आह्वान गीत : कठिन परीक्षा का क्षण – कविवर “हलधर”

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, 2 अप्रैल, 2020, देहरादून।

[box type=”shadow” ] कोरोना वायरस महामारी (रोकथाम)

लड़ रही इस रोग से दुनियां थकी है ।
विश्व भर की आश भारत पर टिकी है ।।

रोम इटली चीन भी तो लुट चुके हैं ।
पक्षियों के घोंसले तक मिट चुके हैं ।।
देख लो क्या हाल है ईरान का अब।
होंसले अमरीकियों के घट चुके हैं ।।

आप खुद संयम रखें बाहर न जायें ।
आश पर विश्वास की चादर बिछी है ।।1।।

मानवी गति और विधियां मंद होवें ।
आपसी मिलने की रश्में बंद होवें ।।
बिन दिखे ही डस रहा ये नाग सबको ।
युद्ध जैसे अब कड़े परबन्ध होवें ।।

सावधानी से रहे तो जीत पक्की ।
सभ्यता इस विश्व की हमसे सिंची है ।।2।।

मौत से अब ठन गई सीधी लड़ाई ।
बंदिशें खुद पर रखो कुछ रोज भाई ।।
यज्ञ में समिधा सरीखा दान है यह ।
यदि बचाना बाप बूढ़ा और माई ।।

अनगिनत लाशें बजुर्गों की जली है ।
मौत की यह चाल भारत आ रुकी है ।।3।।

ग्रीष्म की भीषण तपिश से ये मरेगा ।
सूर्य की किरणों का यह पानी भरेगा ।।
आग ज़ब निकले दिवाकर रश्मियों से।
रोग कोरोना हमारा क्या करेगा ।।

देश के प्रधान का आव्हान “हलधर”।
छंद नक्काशी नहीं कविता लिखी है ।।4।।[/box]

[box type=”shadow” ]

आह्वान गीत – कठिन परीक्षा का क्षण

कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।
ख़तरे में जीवन आया इंसान का ।।

तुच्छ नहीं यह बात बड़ी है, घर के बाहर मौत खड़ी है ।
लड़ना होगा युद्ध सभी को, कोरोना से जंग छिड़ी है ।।

संकट आज यह है सकल जहान का ।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।1।।

बात हमारी मानो भाई, बंद करो सब आवा जाई ।
प्राण गवा दोगे भगदड़ में, रोयें मैया चाची ताई ।।

हाल बुरा है इटली, रोम, अमेरिका, ईरान का ।।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।2।।

उनकी भी समझें मजबूरी, जिनपर काम नहीं मजदूरी ।
मदद सभी को करनी होगी, तभी लड़ाई होगी पूरी ।।

समझो यही इशारा है भगवान का ।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।3।।

कुछ लोगों का मन मैला है, भरा हुआ जिनका थैला है ।
खास जरूरत की चीजों पर, बिना बात का भ्रम फैला है ।।

मान रखो कुछ रोग मुक्त अभियान का ।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।4।।

मौत मुहाने आये सब हैं, ये सब मानव के करतब हैं ।
कीट पतंगे पक्षी खाये, गायब चिड़ियों के कलरब हैं ।।

काम किया क्यों हमने खुद शैतान का ।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।5।।

नेताजी हों या व्यापारी, हम सब की यह जिम्मेदारी ।
मजबूरों की अंतड़ियों तक, पहुँचे दाल भात तरकारी ।।

“हलधर” मान बढ़ाओ देश महान का ।
कठिन परीक्षा का क्षण हिंदुस्तान का ।।6।।

साभार: कविवर जसवीर सिंह “हलधर”
मो. 9897346173[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!