Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों के रिक्त पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की तैनाती

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में तीन हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय मंत्रिमंडल ने लिया है।

साथ में इन शिक्षकों के पदों को रिक्त घोषित नहीं किया जाएगा। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती होगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अदालत में है। नियुक्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में नियमित नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षकों की तैनाती के प्रस्ताव पर गुण-दोष के आधार पर निर्णय किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के मानकों में परिवर्तन किया जा रहा है। इसमें 58 वर्ष आयु तक ही शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंच चुके शिक्षकों को इस पुरस्कार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए मानकों में बदलाव किया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव को वह मंजूरी दे चुके हैं। जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि अनुरोध के आधार पर तबादलों का दायरा बढ़ाया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार के अतिरिक्त कोरोना से स्वजन की मृत्यु होने पर संबंधित शिक्षक के साथ ही विधवा, विधुर शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फीस एक्ट के संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित ड्राफ्ट को शासन को भेजा गया है। फीस एक्ट को सरकार जल्द लागू करेगी।

उन्होंने बताया कि एक ही परिसर में संचालित विभिन्न विद्यालयों को हर हाल में विलय किया जाएगा। इस संबंध में आदेश निर्गत किए जा चुके हैं। आदेश का सख्ती से क्रियान्वयन कराया जाएगा।

अधिकारियों को कोरोना के चलते स्थगित एलटी भर्ती परीक्षा के संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और प्रवक्ता भर्ती के दूसरे चरण के लिए राज्य लोक सेवा आयोग से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एलटी से प्रवक्ता, प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही तेजी से पूरा करने को कहा है।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर आयोग के माध्यम से भर्ती पर विचार किया गया है। यह तय किया गया कि इन विद्यालयों में कार्यरत पीटीए व तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित एक्ट में संशोधन किया जाएगा।

इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। चंपावत स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रारंभ करने के लिए विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है। सभी सरकारी विद्यालयों को रंग-रोगन कर दुरुस्त किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!