Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आधुनिकतम सुविधायुक्त विश्व स्तरीय पैथोलाजी लैब स्थापित करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने राजभवन स्थित एलोपैथिक डिस्पेंसरी में आधुनिकतम सुविधायुक्त विश्व स्तरीय पैथोलाजी लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल के निर्देशों के मुताबिक जल्द ही राजभवन डिस्पेंसरी को ई-डिस्पेंसरी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने डिस्पेंसरी में एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एप्लीकेशन लागू करने के निर्देश भी दिए। बताया गया कि सभी मरीजों की जानकारी, उपचार, जांच, दवाइयों की जानकारी डिजिटली उपलब्ध रहेगी। रोगियों को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कई जानकारी, रिपोर्ट व सुविधाएं उपलब्ध होंगी

राजभवन में पैथोलाजी लैब की स्थापना से राजभवन के सभी अधिकारियों, कार्मिकों और उनके स्वजन, संबंधियों और संकटकाल में अन्य जरूरतमंदों को ब्लड, शुगर, टीबी, स्टूल व कोविड की जांच सुविधा मिलेगी। राज्यपाल ने करीब 800 मरीजों की क्षमता वाली राजभवन डिस्पेंसरी के अवस्थापना विकास के निर्देश दिए। इसे समयबद्ध तरीके से फर्स्ट लुक मेडिकल केयर के रूप में विकसित किया जाएगा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह  ने मंगलवार को राजभवन स्थित डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डा महावीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा अरुण कुमार सिंह, फार्मासिस्ट जगदीश देवराड़ी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!