Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

ममता बनर्जी ने तीसरी बार ली राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ : राज्यपाल ने बधाई संबोधन में ही ममता को हिंसा के मुद्दे पर दे डाली नसीहत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में सुबह 10:45 बजे शपथ लेने के तुरंत बाद ममता ने अपने पहले संबोधन में राज्य में जारी हिंसा पर कड़ा संदेश दिया। ममता ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ममता ने साफ कहा कि हिंसा की घटना को वह बर्दाश्त नहीं करेंगी।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी ममता बनर्जी और राज्यपाल के बीच तल्ख़ियां साफ देखी गईं। ममता के शपथ लेने के तुरंत बाद उस समय अभूतपूर्व स्थिति देखी गई जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने बधाई संबोधन में ही ममता को हिंसा के मुद्दे पर नसीहत दे डाली। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए और राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता हिंसा को रोकना हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि ममता बनर्जी संविधान के अनुसार चलेंगी। इसके बाद ममता ने भी राज्यपाल को जवाब देते हुए कहा कि राज्य में पिछले तीन महीने से कानून-व्यवस्था सभी चुनाव आयोग के अंतर्गत है। पिछले तीन महीने के दौरान चुनाव आयोग ने डीजीपी से लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारियों को बड़े पैमाने पर बदल दिया था। अब मैं अभी-अभी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हूं और नए सिरे से पूरी व्यवस्था को ठीक करूंगी।

ममता ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 से मुकाबला है। इसके बाद कानून व्यवस्था को ठीक करना व शांति बहाली उनकी प्राथमिकता है। ममता ने कहा कि मैं यहां से जाकर राज्य सचिवालय नवान्न में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करूंगी और इसमें चुनाव आयोग द्वारा बदले गए अधिकारियों को भी वापस तैनाती पर बड़ा फैसला लेंगी।

ममता ने इसके साथ ही दोहराया कि मैं शांति के पक्ष में हूं। जहां-जहां अव्यवस्था है कड़ाई से निपटूंगी। हिंसा में शामिल किसी भी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। ममता ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे शांति बनाए रखें। बताते चलें कि साल 2019 में राज्यपाल बनने के बाद से ही धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच टकराव किसी से छिपी नहीं है। विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार और राजभवन के बीच लगातार टकराव देखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!