Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महिलाओं की आर्थिकी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार पारिवारिक न्यायवाद में उनके लिए ला रही है नई योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2021, शनिवार, गैरसैंण। उत्तराखंड सरकार आधी आबादी को लेकर खासी संजीदा है। इस कड़ी में सरकार अब पारिवारिक न्यायवाद में महिलाओं की आर्थिकी को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नई योजना ला रही है। इस योजना के लिए बजट में 3.60 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण को कृतसंकल्प है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गैरसैंण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई योजना के तहत पति से कानूनी लड़ाई लड़ रही महिलाओं के भरण पोषण की व्यवस्था की जाएगी। इसमें सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। सरकारी सेवा में शामिल महिलाओं को इससे बाहर रखा जाएगा। इसके लिए जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को जल्द कोई नाम भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक सम्पत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे 35 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण क्षेत्र में संचार सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए सचिव आइटी और जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि यदि कोई प्राइवेट कंपनियां यहां संचार व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए टावर लगाती है तो इसके लिए 50-50 लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में घास लेने जाने वाली महिलाओं के हताहत होने के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। चमोली में ही 500 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत राज्य की तीन लाख से अधिक महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए 25 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसका तत्काल असर नहीं होगा, हालांकि समय के साथ इसमें काफी असर नजर आएगा। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार के लिए मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना लागू की गई है। इसक लिए 20 करोड़ की व्यवस्था की गई है। एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना में भी 12 करोड़ की व्यवस्था की गई है। प्राकृतिक और सुगंधित प्रजातियों की दृष्टि से एकीकृत औद्योगिक अस्थान काशीपुर में 41 एकड़ भूमि पर एरोमा पार्क विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत भी 40 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!