Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए भाव

भारतीय वायदा बाजारों में सोने की कीमतों में गुरुवार को भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 663 रुपये की गिरावट के साथ 39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 673 रुपये की गिरावट के साथ 39,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोने की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार सुबह सोने का हाजिर भाव 0.98 फीसद या 14.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1471.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर 5 मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत गुरुवार सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर 0.27 फीसद या 93 रुपये की तेजी के साथ 34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा 3 जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत इस समय 0.23 फीसद या 78 रुपये की तेजी के साथ 34500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

क्रूड ऑयल की बात करें, तो इसमें गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। 19 मार्च 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव एमसीएक्स पर गुरुवार सुबह 2.96 फीसद या 48 रुपये की तेजी के साथ 1667 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!